फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy Vice Admiral Gurcharan Singh say warships are ready to protect Indian merchant vessels from piracy

Indian Navy: समुद्री डकैती से निपटने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत तैयार, वाइस एडमिरल ने दी जानकारी

Wed, 17 Jan 2024 03:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 17 Jan 2024 03:32 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस परेड को लेकर भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने बताया कि इस साल की थीम आत्मनिर्भरता है। झांकी में इस बार स्वदेशी तरीके से तैयार आईएनएस विक्रांत को दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
Indian Navy Vice Admiral Gurcharan Singh say warships are ready to protect Indian merchant vessels from piracy
भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय व्यापारिक जहाजों को समुद्री डकैती से बचाने के लिए फारस की खाड़ी, सोमालिया तट और अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना के युद्धपोत को तैनात किया गया है। भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


समुद्री डकैती पर बोले वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह
वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने कहा, 'भारतीय नौसेना की प्रमुख भूमिका हमारे समुद्री हितों की रक्षा करना है। इसमें समुद्री मार्गों से होने वाले व्यापार की रक्षा करना भी शामिल है। मौजूदा समय में हिंद महासागर क्षेत्र में हमने अपने जहाजों को तैनात किया है। लाल सागर, सोमालिया तट और अदन की खाड़ी में हुई घटना के बाद हमने यहां जहाज तैनात करना शुरू किया। हमने वहां बड़ी संख्या में लड़ाकों को तैनात किया है, जिसमें कोलकाता श्रेणी के विध्वंशक, कई फ्रिगेट और अन्य जहाज शामिल हैं।'
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के परेड को लेकर दी जानकारी
गणतंत्र दिवस परेड को लेकर वाइस एडमिरल ने बताया कि इस साल की थीम आत्मनिर्भरता है। उन्होंने कहा, 'गणतंत्र दिवस पर हम जो झांकी प्रस्तुत करने जा रहे हैं उसकी थीम आत्मनिर्भरता है। इस झांकी में स्वदेशी तरीके से तैयार आईएनएस विक्रांत को दर्शाया जाएगा, जिसे दो साल पहले चालू किया गया था। इसके साथ ही स्वदेशी युद्धपोत और पनडुब्बी को भी दर्शाया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हम नारी शक्ति को भी प्रदर्शित करेंगे। नौसेना में कुल 600 महिला अधिकारी है। यह संख्या आगे जाकर बढ़ने वाली है। महिला शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारियों को भी धीरे धीरे स्थाई कमीशन में रखा जा रहा है। अग्निवीर योजनाओं में महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है। एक हजार के करीब महिला अग्निवीर नौसेना में शामिल हुईं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed