फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy to Urgently Buy 10 Ship-Based Drones for boosting surveillance capabilities against enemy warship

चीन के युद्धपोतों पर हिंद महासागर में रखी जाएगी कड़ी नजर, नौसेना खरीदेगी ये खास ड्रोन

Fri, 14 Aug 2020 09:21 PM IST
अनवर अंसारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 14 Aug 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy to Urgently Buy 10 Ship-Based Drones for boosting surveillance capabilities against enemy warship
ड्रोन - फोटो : social media

हिंद महासागर में दुश्मन के जंगी जहाजों के खिलाफ अपनी निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना ने 10 शिपबोर्न ड्रोन को तत्काल खरीदने का प्रस्ताव पारित किया है। इन ड्रोन के आने के बाद हिंद महासागर में दुश्मन जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी जा सकती है। 

विज्ञापन


सरकार के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि रक्षा मंत्रालय के समक्ष भारतीय नौसेना द्वारा फास्ट ट्रैक मोड में एक प्रस्ताव लाया गया है। इसके तहत 1,240 करोड़ रुपये से अधिक में नौसेना के लिए 10 शिपबोर्न मानवरहित ड्रोन खरीदने की योजना है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, नौसेना की योजनाओं के अनुसार, ड्रोन को बल के बड़े आकार के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा और इनके आने से भारतीय क्षेत्रीय इलाकों में चीनी युद्धपातों के साथ-साथ अन्य संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरकार का 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर रोक, इसके पीछे क्या है मकसद? पढ़ें सबकुछ


नौसेना की योजना के अनुसार, इन ड्रोन की खरीदारी के लिए खुली बोली लगाई जाएगी और फिर निगरानी और टोही गतिविधियों के लिए इसे नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात किए जाने की संभावना है। 

भारतीय नौसेना संयुक्त राज्य अमेरिका से 'सी गार्डियन' ड्रोन का अधिग्रहण करने के लिए अलग से एक परियोजना पर काम कर रही है। इसका मुख्य लक्ष्य अपनी निगरानी क्षमता को मेडागास्कर से लेकर मलक्का जलडमरूमध्य तक और उससे आगे बढ़ाना है। वहीं, नौसेना अपने मौजूदा ड्रोन्स को अपग्रेड प्रोग्राम के हिस्से के रूप में अपग्रेड कर रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed