{"_id":"63eced842ed79e2ef30a68e5","slug":"indian-navy-shows-interest-in-acquiring-boeing-super-hornet-fighter-aircraft-company-submitted-details-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: नौसेना खरीद सकती है बोइंग सुपर होरनेट लड़ाकू विमान, कंपनी ने सौंपा ब्यौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: नौसेना खरीद सकती है बोइंग सुपर होरनेट लड़ाकू विमान, कंपनी ने सौंपा ब्यौरा
Wed, 15 Feb 2023 08:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:04 PM IST
सार
गार्सिया ने बताया, भारतीय नौसेना के लिए पी-8 विमान एक बेहतरीन मंच रहा है। इस विमान को नौसेना ने कई सालों से उड़ाया है और यह गश्त करने, पनडुब्बी रोधी क्षमताओं और समुद्री निगरानी में बेहतर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय नौसेना जल्द ही बोइंग सुपर होरनेट लड़ाकू विमान खरीद सकती है। हालांकि, इसको लेकर अधिकारियों के स्तर पर निर्णय किया जाना बाकी है। इसके संकेत बोइंग रक्षा, अंतरिक्ष और सुरक्षा, भारत व्यापार विकास प्रमुख, एलेन गार्सिया ने दिए। उन्होंने कहा, कंपनी ने भारतीय नौसेना को सुपर होरनेट लड़ाकू विमान के आकलन के लिए ब्योरा सौंप दिया है।
विज्ञापन
गार्सिया ने बताया, भारतीय नौसेना छह और पी -8 गश्ती विमान खरीदने में रुचि दिखा रही है। उन्होंने कहा, फिलहाल, हमने भारतीय नौसेना को विमान से संबंधित सारी जानकारी जमा कर दी है, जिससे वे इसका आकलन कर सकें। उन्होंने कहा, हम तैयार हैं और अधिकारियों के निर्ण का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
नौसेना के लिए बेहतर रहा है पी-8 विमान
गार्सिया ने बताया, भारतीय नौसेना के लिए पी-8 विमान एक बेहतरीन मंच रहा है। इस विमान को नौसेना ने कई सालों से उड़ाया है और यह गश्त करने, पनडुब्बी रोधी क्षमताओं और समुद्री निगरानी में बेहतर रहा है। उन्होंने कहा, पी-8 विमान के साथ बोइंग कुछ और अपाचे हेलीकॉप्टरों में भी मदद कर सकता है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने छह अपाचे हासिल किए हैं और वह पहले छह की डिलीवरी का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन