फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian navy ship ins sharda visit madagascar on sagar vision to indian ocean maritime security

SAGAR: सागर योजना के तहत मैडागास्कर पहुंचा आईएनएस शारदा, जानिए क्यों है ये कदम खास

Sun, 19 Nov 2023 01:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Nov 2023 01:02 PM IST
सार

है। आईएनएस शारदा के इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना और हिंद महासागर क्षेत्र में मेरीटाइम सिक्योरिटी को सुनिश्चित करना है। 

विज्ञापन
Indian navy ship ins sharda visit madagascar on sagar vision to indian ocean maritime security
भारतीय नौसेना का आईएनएस शारदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर परियोजना के तहत भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शारदा चार दिन के दौरे पर मैडागास्कर के एंतसिराना बंदरगाह पर डॉक रहेगा। आईएनएस शारदा 17 नवंबर को मैडागास्कर पहुंचा और यह दौरा उसकी ऑपरेशनल तैनाती का हिस्सा है। आईएनएस शारदा के इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना और हिंद महासागर क्षेत्र में मेरीटाइम सिक्योरिटी को सुनिश्चित करना है। यह दौरा पीएम मोदी के विजन सागर (Security And Growth for All in the Region) के तहत हो रहा है। 
विज्ञापन


क्या है सागर योजना
बता दें कि इस योजना की शुरुआत साल 2015 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में भारत को रणनीतिक रूप से मजबूत करना है। सागर योजना के तहत भारत, हिंद महासागर में अपने सहयोगी देशों के साथ आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को मजबूत कर रहा है। साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र को ज्यादा समावेशी बनाने पर फोकस है। कोरोना महामारी के दौरान भी भारत ने सागर योजना के तहत हिंद महासागर के देशों को मदद पहुंचाई थी। इसके तहत भारत ने मालदीव, मॉरिशस, मैडागास्कर, कोमोरोस और सेशेल्स को मदद पहुंचाई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि हिंद महासागर में पारंपरिक तौर पर भारत का दबदबा रहा है लेकिन अब चीन भी हिंद महासागर में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है और इसके तहत चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपने ठिकाने बना रहा है। यही वजह है कि भारत सागर समेत कई अन्य योजनाओं के जरिए हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ अपने संबंध प्रगाढ़ बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed