{"_id":"62c461bfcd095302836ce6c0","slug":"indian-navy-participates-in-rim-of-pacific-exercise","type":"story","status":"publish","title_hn":"RIMPAC 2022: 28 देशों की नौसेनाओं के साथ भारत ने युद्धाभ्यास में लिया हिस्सा, ये जहाज और विमान दिखा रहे ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RIMPAC 2022: 28 देशों की नौसेनाओं के साथ भारत ने युद्धाभ्यास में लिया हिस्सा, ये जहाज और विमान दिखा रहे ताकत
Tue, 05 Jul 2022 09:40 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 05 Jul 2022 09:40 PM IST
सार
अभ्यास का समुद्री चरण 12 जुलाई से शुरू होगा और 4 अगस्त को समापन समारोह के साथ समाप्त होगा। एक अधिकारी ने बताया कि 38 युद्धपोत, 31 मानव रहित प्रणाली, 170 विमान और 25,000 से अधिक कर्मी बहुआयामी अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
पी8आई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई विमान ने अमेरिका स्थित हवाई के पर्ल हार्बर में सबसे बड़े बहुपक्षीय नौसेना अभ्यासों में से एक 'रिम ऑफ द पैसिफिक' में हिस्सा लिया। इस अभ्यास को रिमपैक के रूप में भी जाना जाता है। अभ्यास के लिए आईएनएस सतपुड़ा 27 जून और पी8आई विमान 2 जुलाई को हवाई पहुंचा था। इस अभ्यास में 28 देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं।
इस अभ्यास के हार्बर चरण के तहत कई संगोष्ठियों, अभ्यास योजना चर्चाओं और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा नौसैनिकों के दल ने ऐतिहासिक संग्रहालय पोत यूएसएस मिसौरी का भी दौरा किया और यूएसएस एरिजोना मेमोरियल में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
अभ्यास का समुद्री चरण 12 जुलाई से शुरू होगा और 4 अगस्त को समापन समारोह के साथ समाप्त होगा। एक अधिकारी ने बताया कि 38 युद्धपोत, 31 मानव रहित प्रणाली, 170 विमान और 25,000 से अधिक कर्मी बहुआयामी अभ्यास में भाग ले रहे हैं। पी8आई समन्वित बहुराष्ट्रीय, बहु-मंच उन्नत पनडुब्बी रोधी युद्ध अभियानों में भाग लेगा।
विज्ञापन
अपनी बेहतर समुद्री निगरानी, क्षमताओं और परिचालन तत्परता के साथ पी8आई विमान नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति साबित हुआ है। भारतीय नौसेना पी-8 विमान के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय ग्राहक था, जिसे अमेरिकी एयरोस्पेस प्रमुख बोइंग द्वारा निर्मित किया गया है।
विमान का संचालन अमेरिकी नौसेना, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना, यूके की रॉयल वायु सेना और रॉयल नॉर्वेजियन वायु सेना द्वारा भी किया जाता है।