फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian navy naval commanders conference focus on maritime security strategy in global challenges

Indian Navy: नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में समुद्री सुरक्षा पर हुआ मंथन, बढ़ती चुनौतियों के लिए बनी रणनीति

Sat, 09 Mar 2024 03:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 09 Mar 2024 03:03 PM IST
सार

कॉन्फ्रेंस में नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ ही सीडीएस और भारतीय सेना के प्रमुख और वायुसेना चीफ भी शामिल हुए। यह सम्मेलन भारतीय नौसेना की भविष्य की तैयारियों के लिहाज से अहम है।

विज्ञापन
indian navy naval commanders conference focus on maritime security strategy in global challenges
आईएनएस विक्रमादित्य - फोटो : India Navy Twitter

विस्तार

भारतीय नौसेना के द्विवार्षिक नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के पहले संस्करण का शुक्रवार को समापन हो गया। यह सम्मेलन 5 मार्च से लेकर 8 मार्च 2024 तक चला। जिसमें समुद्री सीमाओं की निगरानी और सुरक्षा के मुद्दे पर फोकस किया गया । इस दौरान भारतीय नौसेना की क्षमताओं को भी परखा गया। 
विज्ञापन


नौसेना की रणनीतिक तैयारियों पर हुई चर्चा
नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस एक संस्थागत फोरम है, जिसमें सैन्य-रणनीतिक स्तर के अहम मुद्दों पर चर्चा होती है। इस सम्मेलन का आगाज नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य पर हुआ, जहां शीर्ष अधिकारियों ने बदलते वैश्विक परिदृश्य और बढ़ती चुनौतियों पर मंथन किया। इस कॉन्फ्रेंस में नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ ही सीडीएस और भारतीय सेना के प्रमुख और वायुसेना चीफ भी शामिल हुए। यह सम्मेलन भारतीय नौसेना की भविष्य की तैयारियों के लिहाज से अहम है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में रणनीतिक, ऑपरेशनल और प्रशासनिक महत्व के मुद्दों पर बात हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया इस समय अस्थिरता के माहौल से गुजर रही है। जहां एक तरफ रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल बीत चुके हैं। वहीं इस्राइल हमास युद्ध भी लंबा खिंचता दिख रहा है। चीन का आक्रामक रुख जारी है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर और अदन की खाड़ी में लगातार हमले किए जा रहे हैं। नौसेना ने ऐसे कई हमलों की घटनाओं में व्यापारिक जहाजों की मदद की है। साथ ही समुद्री लुटेरों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। कॉन्फ्रेंस के दौरान नौसेना ने रात के समय चेतक हेलीकॉप्टर्स का आईएनएस विक्रांत से संचालन को परखा गया। साथ ही आईएनएस विक्रांत पर मिग-29 फाइटर जेट के संचालन को भी देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed