फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy mega drill in unknown area of Arabian Sea, demonstrating preparations for war

अरब सागर के अज्ञात क्षेत्र में नौसेना का मेगा ड्रिल, युद्ध के लिए तैयारी का प्रदर्शन  

Sat, 24 Oct 2020 03:00 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 24 Oct 2020 03:00 AM IST
सार

  • आईएनएस प्रबल ने एंटी शिप मिसाइल दाग कर किया युद्ध के लिए तैयारी का प्रदर्शन।
  • एडमिरल करमवीर सिंह ने आईएनएस विक्रमादित्य से अहम ठिकानों पर तैनात कमांडरों से संपर्क साध कर की तैयारी की समीक्षा।
  • अगले महीने चीन की आपत्तियों को दरकिनार कर बंगाल की खाड़ी में क्वाद देशों का युद्ध अभ्यास।

विज्ञापन
Indian Navy mega drill in unknown area of Arabian Sea, demonstrating preparations for war
मेगा युद्धाभ्यास के तहत नौसेना ने आईएनएस प्रबल से मिसाइल दागी - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन के साथ छह महीने से चल रही तनातनी के बीच नौसेना ने अरब सागर के सामरिक तौर पर अहम अज्ञात क्षेत्र में मेगा ड्रिल कर किसी भी वक्त युद्ध में जाने की अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया। इस ड्रिल में एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य समेत नौसेना के चुनिंदा उन्नत तकनीक वाले लड़ाकू जहाज हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


अति गोपनीय तरीके से चल रहे इस ड्रिल में आईएनएस प्रबल ने दुश्मन के जहाज ध्वस्त करने वाला एंटी शिप मिसाइल दाग कर लक्ष्य को बुरी तरह तबाह कर दिया। आईएनएस प्रबल अगली पंक्ति का दमदार लड़ाकू जहाज है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि अगले महीने क्वाद के सदस्य देश भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया चीन की कड़ी आपत्तियों को दरकिनार कर बंगाल की खाड़ी में मेगा एक्सरसाइज करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को नौसेना द्वारा जारी एक वीडियो में दिखाया गया है कि आईएनएस प्रबल से मिसाइल दागा गया जो काफी दूर खड़े एक पुराने जहाज के लक्ष्य पर सौ फीसदी सटीक निशाना लगाया। जहाज ध्वस्त हो कर देखते देखते डूब गया।


सूत्रों के मुताबिक नौसेना प्रमुख एडमिरल करमवीर सिंह ने गुरुवार को समुद्र में अपनी तैयारियों की समीक्षा की। एडमिरल ने भारत के एक मात्र एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य से अहम ठिकानों पर तैनात कमांडरों से संपर्क साधा। एडिरम करमवीर ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में समुद्र में ठोस तैयारी के साथ सकारात्मक मनोदशा बनाए रखना हरेक नौसैनिकों की बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed