फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy launched INS Imphal, Know its advantages

आईएनएस इंफाल: देश की समुद्री सीमा की रखवाली करेगा ये विध्वंसक जहाज, जानिए विशेषताएं

Sun, 21 Apr 2019 09:24 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 21 Apr 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Navy launched INS Imphal, Know its advantages
आईएनएस इंफाल - फोटो : social media

भारतीय नौसेना ने शनिवार को विध्वंसक जहाज आईएनएस इंफाल को मुंबई के मझगांव तट पर समुद्र में उतारा दिया है। रडार को चकमा देकर दुश्मन पर हमला करने की ताकत वाला ये जहाज गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में भी माहिर है। इसे भारत में ही डिजाइन करके बनाया गया है। 


loader
 


इस युद्धपोत के आने से भारतीय नौसेना की ताकत में काफी इजाफा हो गया है। इसका वजन 3,037 टन है। अब जल्द ही इसे अत्याधुनिक हथियारों और ताकतवर ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइलों से लैस किया जाएगा। जिसके बाद इसका वजन 7,300 टन हो जाएगा।

प्रोजेक्ट 15 बी के तहत बना

प्रोजेक्ट 15 बी के तहत बने दो युद्धपोत 2015 और 2016 में आए थे। ये विशाखापत्तनम और मोरमुगाओ बंदरगाह पर समुद्र में उतारे गए थे। आईएनएस इसके तहत बना तीसरा युद्धपोत है।

साल 2021 में तीनों युद्धपोत भारतीय नौसेना में शामिल कर लिए जाएंगे। एक अन्य आईएनएस पोरबंदर का निर्माण अभी चल रहा है। ये युद्धपोत भी जल्द ही आईएनएस दिल्ली, आईएनएस मुंबई, आईएनएस मैसूर, आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस चेन्ने की जमात में शामिल हो जाएगा। 

नौसेना प्रमुख एडमिरल लांबा भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने मझगांव डॉक लिमिटेड, नौसेना, डीआरडीओ, आयुध निर्माणियों और रक्षा क्षेत्र के उपक्रमों की सराहना की और कहा कि ये देश की समुद्री सुरक्षा की जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान दे रहे हैं।

आईएनएस इंफाल की विशेषताएं-

  • आईएनएस इंफाल जहाज में दो हेलीकॉप्टर तैनात हो सकते हैं। 
  • इसकी लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17.4 मीटर है।
  • चार गैस टरबाइन से चलने वाले इस पोत की गति 30 नॉटिकल मील है। 
  • इसकी मिसाइलें जमीन, समुद्र और आकाश में निशाना साध सकेंगी।
  • इसमें गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने की क्षमता है। 
  • ये युद्धपोत दुनिया के दूसरे देशों में निर्मित अपनी श्रेणी के युद्धपोतों को टक्कर देने में सक्षम है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed