{"_id":"6606dbc1371fd415660635db","slug":"indian-navy-is-conducting-operations-against-pirate-attacks-on-iranian-ships-in-arabian-sea-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: समुद्री डाकुओं से पाकिस्तानी जहाज को बचाने के लिए अरब सागर में नौसेना का अभियान; दो पोत तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: समुद्री डाकुओं से पाकिस्तानी जहाज को बचाने के लिए अरब सागर में नौसेना का अभियान; दो पोत तैनात
Fri, 29 Mar 2024 08:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 29 Mar 2024 08:48 PM IST
सार
भारतीय नौसेना ने कहा कि भारतीय नौसेना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से समुद्री लुटेरों का आतंक बढ़ गया है। वहीं, भारतीय नौसेना भी लुटेरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच, भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि वह वर्तमान में एक अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को बचाने के अभियान में लगी हुई है। नौसेना की ओर से इस बाबत अभियान भी जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल कंबार 786' पर हथियारों से लैस नौ समुद्री लुटेरों के हमले के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस जहाज पर चालक दल भी मौजूद है। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि ये जहाज पाकिस्तानी भी हो सकता है।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि 28 मार्च की देर शाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल कमर 786' पर संभावित समुद्री डकैती की घटना का इनपुट मिला था। इसके बाद समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना जहाजों को अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया था। जानकारी मिली थी कि जब ये घटना हुई उस वक्त मछली पकड़ने वाला अपहृत जहाज सोकोट्रा आइसलैंड से लगभग 90 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में था। यह भी पता चला था कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू सवार थे। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि अपहृत जहाज को 29 मार्च को रोक लिया गया है। जहाज और उसके चालक दल को बचाने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो।
विज्ञापन