फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian navy helps british merchant ship in gulf of aden who caught fire after houthi attack

Indian Navy: नौसेना ने हूती हमले से कैसे बचाया ब्रिटिश जहाज, छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

Sun, 28 Jan 2024 09:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 28 Jan 2024 09:21 AM IST
सार

ब्रिटिश व्यापारिक जहाज मार्लिन लाउंडा पर शनिवार को अदन की खाड़ी से गुजरते हुए हूती विद्रोहियों ने मिसाइल हमला किया था। इस हमले के चलते जहाज पर आग लग गई थी।

विज्ञापन
indian navy helps british merchant ship in gulf of aden who caught fire after houthi attack
जहाज को बचाती नौसेना - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में हूती हमले से एक और मालवाहक जहाज को बचाया है। जहाज पर हूती विद्रोहियों ने मिसाइल से हमला किया था, जिससे जहाज पर भीषण आग लग गई थी। भारतीय नौसेना ने हमले की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर जहाज को बचाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद जहाज पर लगी आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


शनिवार को अदन की खाड़ी में हुआ था हमला
ब्रिटिश व्यापारिक जहाज मार्लिन लाउंडा पर शनिवार को अदन की खाड़ी से गुजरते हुए हूती विद्रोहियों ने मिसाइल हमला किया था। इस हमले के चलते जहाज पर आग लग गई थी। जहाज के चालक दल में 22 भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल है। हमले के बाद जहाज के क्रू ने भारतीय नौसेना से मदद मांगी। इस पर नौसेना ने अपना युद्धक जहाज आईएनएस विशाखापत्तनम को ब्रिटिश व्यापारिक जहाज को मदद के लिए रवाना किया। नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि 10 फायर फाइटर्स की एक टीम ने जहाज पर लगी आग को करीब छह घंटे में कंट्रोल कर लिया। जहाज पर नौसेना के कर्मी मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं कि कहीं फिर से तो आग भड़कने की आशंका नहीं है। नौसेना ने बताया कि अमेरिका और फ्रांस के युद्धक जहाजों को भी ब्रिटिश जहाज के चालक दल ने मदद के लिए फोन किया था, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया भी दी।
विज्ञापन




जहाज के कप्तान ने नौसेना को कहा धन्यवाद
ब्रिटिश व्यापारिक जहाज के कप्तान ने भारतीय नौसेना को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि 'हमने इस भीषण आग से लड़ने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन भारतीय नौसेना के जज्बे को सलाम है जिन्होंने इस भीषण आग पर काबू पाया। भारतीय नौसेना ने उम्मीद से बढ़कर हमारी मदद की।'

हूती विद्रोही बना रहे व्यापारिक जहाजों को निशाना
यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि मार्लिन लाउंडा ब्रिटिश कंपनी का जहाज था, जिस पर यमन के हूती विद्रोहियों मिसाइल से हमला किया था। इस्राइल हमास युद्ध के बाद से हूती विद्रोही लगातार लाल सागर और अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय नौसेना समेत अमेरिका और कई अन्य देशों की नौसेनाएं अरब सागर, अदन की खाड़ी में पेट्रोलिंग कर रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed