{"_id":"604bec0e9836f30dcf502fba","slug":"indian-navy-help-of-cargo-ship-stuck-in-gulf-of-yemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन की खाड़ी में 9 मार्च से भटक रहे मालवाहक जहाज को नौसेना ने दी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यमन की खाड़ी में 9 मार्च से भटक रहे मालवाहक जहाज को नौसेना ने दी मदद
Sat, 13 Mar 2021 04:02 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 13 Mar 2021 04:02 AM IST
विज्ञापन
नौसेना
- फोटो : twitter : @indiannavy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना ने यमन की खाड़ी में फंसे मालवाहक जहाज को सहायता उपलब्ध कराई। इस जहाज में सात भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे और प्रोपल्शन और पावर जेनरेशन सिस्टम में खराबी के कारण समुद्र में नौ मार्च से भटक रहा था। मालवाहक जहाज एमवी नयन ओमान से इराक जा रहा था।
विज्ञापन
नौसेना ने शुक्रवार को बताया, बृहस्पतिवार रात यमन की खाड़ी में तैनात आईएनएस तलवार को एमवी नयन से तकनीकी सहायता के लिए ब्रॉडकास्ट कॉल प्राप्त हुई थी। जहाज की परेशानी की शुरुआती हवाई आकलन के बाद आईएनएस तलवार से नौका द्वारा तकनीकी टीम के साथ वीबीएसएस (विजिट बोर्ड, सर्च एंड सीजर) टीम को भी रवाना किया गया।
विज्ञापन
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया, टीम ने लगातार सात घंटे काम करने के बाद एमवी नयन के दोनों जनरेटरों, स्टीयरिंग पंप, सी वाटर पंप, कंप्रेशर और मुख्य इंजन को फिर से चालू किया। इसके अलावा जहाज के यात्रा शुरू करने से पहले जीपीएस व नेवीगेशन लाइट जैसे उपकरणों को भी शुरू करने में मदद की, जिससे वह अगले बंदरगाह तक पहुंच सके।
विज्ञापन