फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy had envisioned fleet of 200 ships and 500 aircraft by 2050 says Admiral Sunil Lanba

#IndianNavyDay : 200 जंगी जहाज और 500 लड़ाकू विमानों के साथ 2050 तक विश्वस्तरीय होगा भारत

Tue, 04 Dec 2018 03:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Dec 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy had envisioned fleet of 200 ships and 500 aircraft by 2050 says Admiral Sunil Lanba
प्रतीकात्मक तस्वीर

नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने 2050 में चीन के सबसे बड़ी समुद्री ताकत बनने की अमेरिका की भविष्यवाणी पर कहा, ‘हमारे पास भी तब तक 200 जंगी जहाज और 500 लड़ाकू विमान होंगे। हमारी नौसेना भी विश्वस्तरीय होगी।’ सोमवार को नौसेना दिवस पर उन्होंने कहा कि हमारी नजर हिंद महासागर में चल रहे शक्ति संतुलन पर है। भारत इस इलाके की सुरक्षा करने के लिए जिम्मेदार है और यह हमारा कर्तव्य है कि इस क्षेत्र को सभी पारंपरिक और गैर पारंपरिक खतरों से दूर रखें। भारतीय नौसेना इसके लिए हर संभव उपाय कर रही है।’ 

विज्ञापन


अपनी 70 मिनट लंबी प्रेस कांफ्रेंस में नेवी चीफ ने लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर शामिल करने समेत नौसेना के आधुनिकीकरण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 56 जंगी जहाजों और पनडुब्बियों के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


अगले दस सालों में इन्हें बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। इसके अलावा शिपयार्ड में 32 जंगी जहाजों का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि नए बन रहे जंगी जहाजों में महिला आधिकारियों के रहने संबंधी सभी सुविधाएं होंगी ताकि वह पुरुष अधिकारियों के साथ बिना किसी समस्या के ड्यूटी को अंजाम दे सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 तक स्वदेशी पोत विक्रांत का ट्रायल 
एडमिरल लांबा ने कहा कि पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत का निर्माण तीसरे और अंतिम चरण में है। 2020 तक हम इसका समुद्र में ट्रायल शुरू कर देंगे। विक्रांत के नेवी में शामिल होने के बाद हिंद महासागर में भारत की ताकत बढ़ेगी। इसके अलावा दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत का निर्माण भी तीन महीने के भीतर शुरू हो जाएगा।  

नौसेना और रिलायंस के बीच करार पर खतरा

नौसेना के लिए पांच गश्ती जंगी जहाज (ऑफशोर पेट्रोल वेसल) के लिए रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के साथ किए गए करार पर खतरा मंडरा रहा है। समय पर जहाज नहीं देने पर नौसेना ने कंपनी की बैंक गारंटी को भुना लिया है। एडमिरल लांबा ने कहा कि मामले में किसी का पक्ष लेने का सवाल नहीं है। नौसेना करार पर दोबारा विचार कर रही है। करार के मुताबिक, रिलायंस को 2014 में पहला और जबकि 2016 तक पांचों जहाज देने नौसेना को देने थे। 

सेशल्स में सैन्य अड्डा जल्द 
सेशल्स के द्वीप पर सैन्य अड्डा बनाने के प्रस्ताव की मौजूदा स्थिति पर एडमिरल लांबा ने कहा कि इसके लिए सेशल्स की सरकार से बात चल रही है। जल्द ही कुछ ठोस नतीजा निकलेगा। उन्होंने कहा कि मालदीव में अब भारत के प्रति बेहतर रवैया रखने वाली सरकार बन जाने पर दोनों देशों में समुद्री सहयोग बढ़ेगा। 

कुलभूषण जाधव के परिवार से संपर्क में : लांबा
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के सवाल पर लांबा ने कहा कि हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और हर तरह से उनकी सहायता कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed