फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy first dry dock in Mumbai, aircraft carrier INS Vikramaditya will also be repaired

नौसेना का पहला ड्राई डॉक तैयार, विक्रमादित्य जैसे भारी-भरकम युद्धपोत की भी हो सकेगी मरम्मत

Fri, 27 Sep 2019 10:23 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 27 Sep 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy first dry dock in Mumbai, aircraft carrier INS Vikramaditya will also be repaired
भारतीय नौसेना के ड्राइ डॉक में खड़ा आईएनएस कोलकाता - फोटो : Social Media
भारतीय नौसेना का पहला ड्राई डॉक मुंबई में बनकर तैयार हो गया है। यहां विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य जैसे भारी-भरकम युद्धपोत की भी मरम्मत की जा सकेगी। यह पोत 285 मीटर लंबा, 60 मीटर चौड़ा और 45 हजार टन वजनी है। 
विज्ञापन


अभी तक भारत के पार ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी जिससे पोत को पूरी तरह से पानी से बाहर कर मरम्मत की जा सके। इस डॉकयार्ड का उद्घाटन कल यानी शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसके अलावा वह नौसेना में स्कॉर्पियन क्लास की दूसरी सबमरीन आईएनएस खंडेरी को भी कमीशन करेंगे।
विज्ञापन


इस ड्राई डॉक को बनाने में 1000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं जबकि इसमें एफिल टॉवर जितने वजन का स्टील लगा है। यह नौसेना का अब तक का सबसे बड़ा डॉकयार्ड है।

ड्राइ डॉक से यह होगा फायदा
ड्राइ डॉक के बनने से युद्धपोतों के पानी में डूबे रहने वाले हिस्सों की मरम्मत आसानी से हो सकेगी। जहाज को डॉक पर लाने के बाद उसके नीचे ब्लॉक लगाकर पानी को निकाल दिया जाएगा। जिससे पानी में हमेशा डूबे रहने वाले हिस्से को सुधारा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed