सेना की ताकत बढ़ेगी: नौसेना को मिला 11वां पी-8आई गश्ती विमान, 2013 में बेड़े में किया गया था शामिल
बोइंग भारतीय नौसेना के पी-8आई बेड़े के पायलटों को प्रशिक्षण, स्पेयर पार्ट, फील्ड सेवा आदि में मदद करती है। पी-8आई में अतुलनीय समुद्री सैन्य परीक्षण और पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता के अलावा इन्हें आपदा और मानवीय मिशनों में भी बखूबी इस्तेमाल किया गया है। नौसेना को इसी साल जुलाई में 10वां विमान मिला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग से पनडुब्बी रोधी 11वां पी-8आई गश्ती विमान मिल गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये गश्ती विमान भारतीय नौसेना के बेड़े का अभिन्न हिस्सा हैं और 2013 में इन्हें बेड़े में शामिल करने के बाद से अब तक ये 30,000 उड़ान घंटे पूरे कर चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 2009 में आठ पी-8आई विमान का करार किया था। 2016 में चार अतिरिक्त विमानों की खरीद का करार किया गया।
बोइंग भारतीय नौसेना के पी-8आई बेड़े के पायलटों को प्रशिक्षण, स्पेयर पार्ट, फील्ड सेवा आदि में मदद करती है। पी-8आई में अतुलनीय समुद्री सैन्य परीक्षण और पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता के अलावा इन्हें आपदा और मानवीय मिशनों में भी बखूबी इस्तेमाल किया गया है। नौसेना को इसी साल जुलाई में 10वां विमान मिला था।
Indian Navy expands Maritime Reconnaissance capabilities with delivery of 11th P-8I. Indian Navy was Boeing’s first international customer for the P-8. 11th P-8I is the third of four additional aircraft under the options contract signed by the Ministry of Defence in 2016: Boeing pic.twitter.com/w6nbLmMaA1
— ANI (@ANI) October 18, 2021