फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy denies pak claim that they stopped Indian Submarine entering Pakistani waters

पाक के भारतीय पनडुब्बी को खदेड़ने के दावे को नौसेना ने किया खारिज

Sat, 19 Nov 2016 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy denies pak claim that they stopped Indian Submarine entering Pakistani waters
सबमरीन

भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी सेना के दावे में झूठा बताया है जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तानी नौसेना ने उनके क्षेत्र में प्रवेश कर रही भारतीय पनडूब्बी को खदेड़ दिया है। पाकिस्तानी नौसेना की ओर से कहा गया है कि भारत अपने गलत इरादों से पनडुब्बी तैनात कर रहा है और उसने भारतीय नौसेना के इरादों को भांपते हुए उन्हें पाकिस्तानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया।

विज्ञापन


वहीं भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी.के. शर्मा ने कहा, "भारतीय नौसेना इस खबर को सरासर झूठ करार देती है, और इस घटना से इंकार करती है।"

दूसरी ओर पाकिस्तान के अखबार डॉन के पत्रकार सैयद समीर अब्बास ने दावा किया है कि भारतीय पनडुब्बी ने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में प्रवेश किया था। अपने दावे को पुख्ता करने के ‌लिए उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन


देखें वीडियो

नहीं मारे गए हमारे 11 जवान

Indian Navy denies pak claim that they stopped Indian Submarine entering Pakistani waters
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी किरकिरी बचाने के लिए रोज झूठ पर झूठ बोलता चला आ रहा है। इससे पूर्व भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष राहिल शरीफ के उस दावे को खारिज कर दिया गया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान की कार्रवाई में भारतीय सेना के 11 जवान मारे गए हैं।

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष द्वारा इस बारे में बयान दिया गया था।

एक पाकिस्तानी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पाक के सेनाध्यक्ष जनरल राहिल शरीफ द्वारा कहा गया था कि 14 नवंबर को भारत द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया था जिसके जवाब में हुई पाकिस्तान सेना की कार्रवाई में भारत के 11 सैनिक मारे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed