फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian navy admirals epauletts design changed inspire from chhatrapati shivaji pm modi announced

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने बदले एडमिरल के कंधों पर लगने वाले एपोलेट्स के डिजाइन, पीएम मोदी ने किया था एलान

Fri, 29 Dec 2023 12:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 29 Dec 2023 12:24 PM IST
सार

नया डिजाइन छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित है। बता दें कि पीएम मोदी ने नौसेना दिवस 2023 के दौरान इसका एलान किया था। 

विज्ञापन
indian navy admirals epauletts design changed inspire from chhatrapati shivaji pm modi announced
नए डिजाइन की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय नौसेना के एडमिरल के कंधों पर लगने वाले पदसूचक चिन्ह (एपोलेट्स) के डिजाइन में बदलाव किया गया है। नया डिजाइन छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित है। बता दें कि पीएम मोदी ने नौसेना दिवस 2023 के दौरान इसका एलान किया था। नौसेना ने बताया कि एपोलेट्स का नया डिजाइन नौसेना के ध्वज से लिया गया है और यह छत्रपति शिवाजी महाराज के राजमुद्रा से प्रेरित है। नौसेना ने बताया कि यह हमारी समृद्ध समुद्री विरासत का सच्चा प्रतिबिंब है। नौसेना ने बताया कि नए डिजाइन को अपनाना हमारे पंच प्रण के दो स्तंभों- विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है।  
विज्ञापन


एपोलेट्स के नए डिजाइन में किस चिन्ह का है क्या मतलब
गोल्डन नेवी बटनः
 नौसेना ने बताया कि एपोलेट्स में मौजूद गोल्डन नेवी बटन गुलामी की मानसिकता को दूर करने के भारतीय नौसेना के समर्पण को दर्शाता है। 
विज्ञापन


अष्टकोणः यह आठ प्रमुख दिशाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जो एक सर्वांगीण दीर्घकालिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

टेलीस्कोप: यह नौसेना के लॉन्ग टर्म विजन, दूरदर्शिता और बदलती हुई दुनिया पर लगातार नजर रखने को दर्शाता है। 

तलवारः  यह राष्ट्रीय शक्ति में अग्रणी बनने और दबदबे के साथ युद्ध जीतने, विरोधियों को हराना और हर चुनौती पर काबू पाने की नौसेना की क्षमता को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
पीएम मोदी ने किया था नौसेना दिवस पर एलान
बता दें कि बीती 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में आयोजित हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना की रैंक में बड़े बदलाव का एलान किया था ताकि नौसेना भारतीय संस्कृति से मेल खाए। पीएम मोदी ने कहा था कि भारत गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि नौसेना के अधिकारियों द्वारा पहने जाने वाले एपोलेट्स आगे से भारतीय संस्कृति और छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को दर्शाएंगे। 

रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नौसेना रैंक में बदलाव का असर ऑफिसर रैंक से नीचे के नौसैन्य कर्मियों पर पडे़गा। वहीं एपोलेट्स में बदलाव एडमिरल स्तर के अधिकारियों पर पड़ेंगे। इनमें रियर एडमिरल, वाइस एडमिरल और एडमिरल शामिल हैं। अभी तक नाविकों के एपोलेट्स में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed