फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navratna Public sector companies are vaccinating their employees and their families

कोरोना से जग: टीकाकरण में आगे आईं सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियां, कर्मचारियों और उनके परिजनों को लगा रहीं वैक्सीन

Sat, 22 May 2021 05:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 22 May 2021 05:03 PM IST
सार

विद्युत मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ को पानी और बिजली की आपूर्ति में करता है। बीबीएमबी भारत सरकार और राज्य सरकारों की मदद से अपने परियोजना स्टेशनों और उप-स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चला रहा है...

विज्ञापन
Indian Navratna Public sector companies are vaccinating their employees and their families
वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में कोरोना के खिलाफ जंग में देश की पब्लिक सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां भी राहत मोर्चे पर लगी हुईं हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम भी टीकाकरण में आगे आ रहे हैं। कंपनियों ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए अभियान शुरू किया है। इसी सिलसिले में बिजली मंत्रालय के अधीन महारत्न कंपनी पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को कोविड-19 महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है। पावरग्रिड के सभी संस्थानों में टीकाकरण कैंप के आयोजन किए जा रहे हैं। इस अभियान का आयोजन राष्ट्रीय मिशन के तौर पर किया जा रहा है।

विज्ञापन

इसी अभियान के तहत पटना के क्षेत्रीय मुख्यालय में 19 और 20 मई  को टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में पटना क्षेत्रीय मुख्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ पटना सब-स्टेशन और बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों को भी टीका लगाया गया।

पावरग्रिड के ईस्ट रीजन-एक द्वारा आयोजित इस सबसे बड़े दो-दिवसीय कैंप के दौरान 350 से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ, जिसमें कर्मचारी, उन पर आश्रित परिवार के लोग और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स शामिल थे। टीकाकरण कैंप का आयोजन आरा, बिहारशरीफ, सहरसा और मुजफ्फरपुर सब-स्टेशनों के कर्मचारियों उनके परिवारजनों, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स और सुरक्षा कर्मियों के लिए भी किया गया।

बीबीएमबी ने बड़े पैमाने पर चलाया टीकाकरण अभियान

विद्युत मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ को पानी और बिजली की आपूर्ति में करता है। बीबीएमबी भारत सरकार और राज्य सरकारों की मदद से अपने परियोजना स्टेशनों और उप-स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चला रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत, नांगल के बीबीएमबी अस्पताल ने अब तक 9000 से अधिक व्यक्तियों को टीका लगाया है। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 5027 कर्मचारी और उनके आश्रित, 18 से 44 वर्ष की आयु के 682 बीबीएमबी कर्मचारी और 3376 आम जन शामिल हैं।

नांगल में बीबीएमबी अस्पताल प्रतिदिन लगभग 130 व्यक्तियों का टीकाकरण कर रहा है। इसी तरह तलवार स्थित बीबीएमबी अस्पताल ने अब तक 5100 व्यक्तियों को टीके लगाए हैं। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 3300 कर्मचारी और उनके आश्रित, 18 से 44 वर्ष की आयु के 457 बीबीएमबी कर्मचारी और 1372 स्थानीय शामिल हैं। यह अस्पताल प्रतिदिन लगभग 110 व्यक्तियों का टीकाकरण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएमबी ने स्थानीय प्रशासन की मदद से 4, 11 और 18 मई, 2021 को देहर पावर हाउस, स्लैपर में तीन टीकाकरण शिविर भी आयोजित किए हैं। इन शिविरों के दौरान बीबीएमबी के 210 कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के 91 सदस्यों का टीकाकरण किया गया।

इसी तरह, 17, 18 और 23 से 26 अप्रैल 2021 को चंडीगढ़ में भी शिविर आयोजित किए गए। बीबीएमबी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण के लिए बीबीएमबी के अन्य सब-स्टेशनों यानी पानीपत, भिवानी, जमालपुर आदि में भी टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए।

अब तक, बीबीएमबी ने 15000 से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया है, जिसमें से 9097 लोग 45 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारी और उनके आश्रित, 18 से 45 वर्ष की आयु के बीच 1139 बीबीएमबी कर्मचारी और 4839 के स्थानीय निवासी शामिल हैं। बीबीएमबी न केवल अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों का जल्द से जल्द टीकाकरण करने के लिए बल्कि बीबीएमबी परियोजनाओं के आसपास रहने वाली स्थानीय आबादी की सेवा करने के लिए भी दृढ़ प्रयास कर रहा है।

इसके अलावा, नांगल, सुंदरनगर और तलवार के बीबीएमबी अस्पताल भी कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इन सभी अस्पतालों को इस कठिन समय में बीबीएमबी कर्मचारियों और स्थानीय जनता की सेवा के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य आवश्यक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति से चुस्त किया गया है। बीबीएमबी के कर्मचारियों ने जरूरतमंद जनता को भोजन/राशन उपलब्ध कराकर समाज के प्रति अपनी अहम जिम्मेदारी को निभाने की पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed