फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Indian nationals who desire to travel to Mexico must look at these travel advisories," MEA Spokesperson

MEA: 'सलाहों का पालन करें मैक्सिको जाने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिक', विदेश मंत्रालय ने किया आगाह

Fri, 03 Jan 2025 10:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 Jan 2025 10:19 PM IST
सार

MEA: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जो भारतीय नागरिक मैक्सिको की यात्रा करने जा रहे हैं, उन्हें वहां की सभी सलाहों और नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
"Indian nationals who desire to travel to Mexico must look at these travel advisories," MEA Spokesperson
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नागरिकों को मैक्सिको की यात्रा करने से पहले वहां के नियमों और यात्रा करने की सलाहों का पालन करना चाहिए, ताकि उन्हें हवाई अड्डे पर कोई परेशानी न हो। जायसवाल ने कहा कि मैक्सिको की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को ट्रैवल एडवाइजरी को पूरी तरह समझकर यात्रा की योजना बनानी चाहिए। 

विज्ञापन


नियमों और सलाहों का ध्यान रखें: विदेश मंत्रालय
उन्होंने कहा, हम जानकारी देने के लिए यह कह रहे हैं कि जो भारतीय नागरिक मैक्सिको की यात्रा करने जा रहे हैं, उन्हें वहां की सभी सलाहों और नियमों का पालन करना चाहिए। ताकि, जब वे मैक्सिको  यात्रा करें, तो उन्हें कोई असुविधा न हो। मैं यहां से अपील करता हूं कि जो भारतीय नागरिक मैक्सिको  जाना जाना चाहते हैं, वे यात्रा की योजना बनाते समय इन सलाहों को जरूर देखें। 
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि भारतीय नागरिकों को यात्रा करते समय उचित दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए। उन्होंने कहा, कई भारतीय नागरिकों ने मैक्सिको  जाने के लिए वीजा लिया था। लेकिन उन्हें दस्तावेजों की कमी या आव्रजन अधिकारियों को सतोषजनक जवाब न देने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोम में भारतीय दूतावास न भी जारी किया बयान
वहीं, रोम में भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, मैक्सिको  सीमा पर आव्रजन नीति कड़ी है और कई भारतीय नागरिकों को मैक्सिको  पहुंचने पर कड़ी जांच का सामना करना पड़ता है। उन्हें हवाई अड्डों पर कई दिनों तक हिरासत में रखा जाता है और फिर भारत भेज दिया जाता है, जिससे यात्रियों को भारी मुश्किलें और आर्थिक नुकसान होता है। उनका मोबाइल फोन ले लिया जाता है, जिससे उनका परिवार और दोस्तों से संपर्क टूट जाता है और यह अधिक तनाव का कारण बनता है। तीसरी दुनिया के देशों से आने वाले यात्रियों या जिनके पास मैक्सिको  का वीजा नहीं होता है, उन्हें और भी कड़ी जांच का सामना करना पड़ता है और हिरासत में रखने या निर्वासित करने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।  


बयान में आगे कहा गया, भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे मैक्सिको यात्रा से पहले जरूरी बातों को ध्यान में रखें, ताकि मैक्सिको  के आव्रजन प्रवेश बिंदुओं (एंट्री प्वाइंट) पर कोई अप्रिय घटना न हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed