फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian national congress party president list before rahul gandhi

राहुल नहीं हैं पार्टी के सबसे 'युवा' अध्यक्ष, परिवार के इन दो सदस्यों ने उनसे कम उम्र में संभाला पद

Sun, 17 Dec 2017 07:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
indian national congress party president list before rahul gandhi
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली, 47 साल के राहुल को पार्टी का युवा अध्यक्ष कहा जा रहा है, लेकिन असल में ऐसा है नहीं। राहुल ना तो पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष हैं और ना ही वह परिवार के सबसे युवा सदस्य हैं जिसने इस जिम्मेदारी को संभाला हो।

विज्ञापन


क्या आप जानते हैं क‌ितने पढ़े-ल‌िखे हैं कांग्रेस के 49वें अध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन


मौलाना अब्दुल कलाम आजाद कांग्रेस पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष बने थे, उस वक्त वह 35 साल के थे। आजाद के पांच साल बाद जवाहर लाल नेहरू ने पार्टी संभाली। तब वह 40 साल के थे। वहीं नेहरू से पहले उनके पिता मोतीलाल नेहरू 67 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू के बाद उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को 42 साल की उम्र में संभाला था। इंदिरा की हत्या से पहले राहुल के पिता राजीव गांधी अध्यक्ष बन गए थे। तब वह 41 साल के थे। वह सात साल तक इस पद पर रहे, फिर मई 1991 में आतंकी संगठन लिट्टे ने उनकी हत्या करवा दी थी।

सोनिया ने किया था राजनीति से दूर रहने का फैसला

indian national congress party president list before rahul gandhi
सोनिया गांधी
राजीव की हत्या के बाद नेहरू-गांधी परिवार राजनीति से दूर रहना चाहता था। सोनिया ने अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया था, लेकिन उस दौर में पार्टी की हालत खस्ता होने लगी। फिर सीनियर नेताओं के कहने पर उन्होंने आखिरकार जिम्मेदारी संभाल ही ली। उस वक्त सोनिया 52 वर्ष की थीं। उन्होंने 19 साल तक पार्टी को संभाला, अब उनके बेटे राहुल को यह जिम्मेदारी मिली है। 1970 में जन्मे राहुल गांधी पार्टी के 49वें अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed