फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian mountaineer Anurag Malu went missing while climbing Annapurna the world 10th highest peak in Nepal

Indian Climber Missing: नेपाल की अन्नपूर्णा चोटी से भारतीय पर्वतारोही लापता, तलाश अभियान जारी

Tue, 18 Apr 2023 02:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/काठमांडो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/काठमांडो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 02:31 AM IST
सार

मालू ने पिछले साल ही माउंट अमा डबलाम पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी और माउंट एवरेस्ट, अन्नपूर्णा और ल्होत्से पर चढ़ने की योजना बना रहे थे। मालू को पहले आरईएक्स कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया गया था और वह भारत से 2041 अंटार्कटिक यूथ एंबेसडर बने थे।

विज्ञापन
Indian mountaineer Anurag Malu went missing while climbing Annapurna the world 10th highest peak in Nepal
भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल स्थित दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची चोटी अन्नपूर्णा पर चढ़ाई के दौरान एक भारतीय पर्वतारोही सोमवार को लापता हो गया। वह कैंप 3 के पास से लापता हुआ। इस अभियान से जुड़े अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। सेवन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने हिमालयन टाइम्स को बताया कि राजस्थान के किशनगढ़ के अनुराग मालू (34) कैंप 3 से उतरते समय लगभग 6,000 मीटर नीचे गिरने के बाद लापता हो गए।
विज्ञापन


मालू ने पिछले साल ही माउंट अमा डबलाम पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी और माउंट एवरेस्ट, अन्नपूर्णा और ल्होत्से पर चढ़ने की योजना बना रहे थे। मालू को पहले आरईएक्स कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया गया था और वह भारत से 2041 अंटार्कटिक यूथ एंबेसडर बने थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मालू ने पर्वतारोहण के लिए प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेंद्री पाल का मार्गदर्शन और परामर्श लिया। शेरपा ने कहा, लापता पर्वतारोही की तलाश की जा रही है, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed