{"_id":"6a533f92cb37e4084a0869de","slug":"indian-missing-several-rescued-after-iran-attacks-ship-in-strait-of-hormuz-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict: होर्मुज में जहाज पर ईरान के हमले के बाद एक भारतीय लापता, 10 को बचाया गया; MEA ने क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia Conflict: होर्मुज में जहाज पर ईरान के हमले के बाद एक भारतीय लापता, 10 को बचाया गया; MEA ने क्या कहा?
Sun, 12 Jul 2026 12:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:47 PM IST
सार
ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के बाद 11 भारतीयों में से एक अब भी लापता है, जबकि 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि बातचीत के जरिये संघर्ष के समाधान की अपील की। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, विदे मंत्रालय के प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान तट के नजदीक साइप्रस के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज पर ईरान के हमले के बाद एक भारतीय नागरिक लापता हो गया है। हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिससे चालक दल के सदस्यों को जहाज छोड़ना पड़ा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से अब तक 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है।
ये भी पढ़ें: भारत में पढ़ रहे 58 हजार से ज्यादा विदेशी छात्र: कौन सा राज्य बना पहली पसंद; कितनी बढ़ी संख्या?
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के अनुसार, जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से अब तक 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है।
ये भी पढ़ें: भारत में पढ़ रहे 58 हजार से ज्यादा विदेशी छात्र: कौन सा राज्य बना पहली पसंद; कितनी बढ़ी संख्या?
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
- विदेश मंत्रालय ने कहा, हम आज ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं।
- मत्रालय ने बताया कि जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक के लापता होने की सूचना है।
- उसने आगे बताया कि ओमान में स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और खोज एवं बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल कर रहा है। इस सहयोग के लिए हम ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं।
- मंत्रालय ने आगे कहा, इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंता का विषय हैं। हम एक बार फिर तनाव तुरंत कम करने और बातचीत के जरिये समाधान निकालने की अपील करते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके।
- भारत ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों और आम नागरिकों से जुड़े ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन