फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Meteorological Department said: Snowfall in Himachal and Jammu and Kashmir, mercury dropped in North Indian states

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, उत्तर भारतीय राज्यों में नीचे गिरा पारा : भारतीय मौसम विभाग

Wed, 18 Nov 2020 04:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 04:18 AM IST
विज्ञापन
Indian Meteorological Department said: Snowfall in Himachal and Jammu and Kashmir, mercury dropped in North Indian states
snowfall - फोटो : amar ujala

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ों पर कई जगह बर्फबारी का असर मंगलवार को उत्तर भारतीय राज्यों के मौसम पर दिखाई दिया। हरियाणा, दिल्ली और पंजाब समेत सभी राज्यों में पारे ने तेजी से नीचे की तरफ डुबकी मारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस सप्ताह तापमान में दो से चार डिग्री तक कमी आने की संभावना जताई है। साथ ही बुधवार को भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने जताया इस सप्ताह तापमान में चार डिग्री तक कमी का अनुमान
आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले 3 अंक नीचे खिसककर 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुबह के समय हल्के कोहरे के अलावा मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। साथ ही न्यूनतम तापमान के और दो डिग्री नीचे खिसकने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के एक दिन बाद मनाली में तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि केयलोंग (माइनस 6.6 डिग्री) राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया है। शिमला में 4.8 डिग्री, डलहौजी में 3.6 डिग्री और कलपा में माइनस 2.1 डिग्री तापमान रहा। सोमवार को भारी बर्फबारी का अनुभव करने वाले उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम शांत रहा। यहां राजधानी देहरादून में 9.4 डिग्री, मुक्तेश्वर में 4.8 डिग्री और नई टिहरी में 4.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा और पंजाब में बारिश के एक दिन बाद अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अंबाला में सामान्य से दो अंक कम 24.8 डिग्री, जबकि सोमवार को भारी ओलावृष्टि से जूझने वाले हिसार में सामान्य से 5 अंक कम 24 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। करनाल में भी सामान्य से 3 अंक नीचे 24.5 डिग्री तापमान रहा।

पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 अंक कम 23.9 डिग्री रहा, जबकि पटियाला में सामान्य से 2 अंक कम 25.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में अगले तीन-चार दिन मौसम के सूखा रहने का अनुमान जारी किया है। राजस्थान में 4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान रहा। आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। सोमवार को शुरू होने के बाद मंगलवार शाम तक करीब 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी थी।


अगले तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ कराएगा बारिश-बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों (जम्मू-कश्मीर, पीओके व पश्चिमी हिमाचल प्रदेश) में 18 से 20 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का क्षेत्र बना रहेगा। इसके चलते इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed