फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Medical Association writes to PM Narendra Modi suggests gearing up of COVID19 vaccination drive with immediate effect and permit those above 18 years to receive vaccine

कोरोना: आईएमए ने मोदी को लिखा पत्र, वैक्सीन लगवाने की उम्र 18 साल करने का किया अनुरोध

Tue, 06 Apr 2021 11:37 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 06 Apr 2021 11:37 AM IST
सार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘मौजूदा समय में हम 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। संक्रमण की दूसरी लहर में तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुये हमारा सुझाव है कि टीकाकरण अभियान की रणनीति को तत्काल प्रभाव से युद्ध स्तर पर बढ़ाया जाए।’

विज्ञापन
Indian Medical Association writes to PM Narendra Modi suggests gearing up of COVID19 vaccination drive with immediate effect and permit those above 18 years to receive vaccine
आईएमए - फोटो : फेसबुक

विस्तार

 देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश भर के उन सभी लोगों को टीकाकरण में शामिल करने का सुझाव दिया है जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है।

विज्ञापन


देश में पिछले तीन दिन से प्रत्येक दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 90 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,26,86,049 पर पहुंच गई है। एक दिन पहले देश में संक्रमण के 1,03,558 नये मामले सामने आए।
विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘मौजूदा समय में हम 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। संक्रमण की दूसरी लहर में तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए हमारा सुझाव है कि टीकाकरण अभियान की रणनीति को तत्काल प्रभाव से युद्ध स्तर पर बढ़ाया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के संगठन ने कहा, ‘कोविड-19 टीकाकरण अभियान के संबंध में हमारा सुझाव है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकारण की अनुमति दी जाए और कोविड टीकाकरण की सुविधा हर व्यक्ति के लिए मुफ्त एवं निकटतम संभावित स्थान पर उपलब्ध होना चाहिए।’

आईएमए ने यह भी सुझाव दिया है कि निजी क्षेत्र के क्लीनिकों को निजी अस्पतालों के साथ सक्रिय रूप से टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाना चाहिए। संगठन के सुझाव में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश एवं जन वितरण प्रणाली के तहत सामान प्राप्त करने के लिये टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाना चाहिए।

आईएमए ने कहा है कि महामारी की दूसरी लहर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है।उसने कहा कि सभी चिकित्सकों के पास टीके की उपलब्धता का टीकाकरण अभियान पर सकारात्मक प्रभाव होगा।


संगठन ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण को लागू करने तथा विश्वास बहाली के लिए सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी के साथ जिला स्तर पर टीकाकरण कार्यबल के गठन का सुझाव दिया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed