{"_id":"596a3f8c4f1c1b2b278b4869","slug":"indian-mbbs-student-knife-stoned-to-death-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में भारतीय एमबीबीएस छात्र की चाकू घोंप कर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बांग्लादेश में भारतीय एमबीबीएस छात्र की चाकू घोंप कर हत्या
amarujala.com- Presented By- नसीम खान
Updated Sat, 15 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के चटगांव शहर में एक मामूली विवाद के बाद 25 वर्षीय भारतीय युवक की एक हमवतन ने ही चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मारे गए छात्र का नाम आतिफ शेख था और वह वहां के एक निजी कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा था। बांग्लादेश पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।
अकबर शाह इलाके में एक छह मंजिला इमारत के चौथे फ्लोर पर रहने वाले आतिफ शेख नाम के एक युवक को 23 वर्षीय विंसन मैसनाम सिंह ने चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में सिंह ने फांसी लगा कर आत्महत्या भी करनी चाही लेकिन उसके साथियों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
आतिफ शेख साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी चटगांव में अंतिम वर्ष का छात्र था। घायल होने के बाद वह चटगांव मेडिकल अस्पताल पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक दोनों छात्र मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले हैं और घटना से पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी।

जिसके बाद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार भारतीय छात्रों ने मिलकर एक अपार्टमेंट लिया था। जिसमें से एक छात्र ने दूसरे को चाकू घोंप कर मार दिया और बाद में आत्महत्या का प्रयास किया।