{"_id":"6570339965338e81ee01f14c","slug":"indian-man-dies-in-car-crash-in-australia-wife-appeals-for-help-to-send-his-remains-back-home-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: ऑस्ट्रेलिया में कार के पलटने से भारतवंशी की मौत, पत्नी ने शव भारत ले जाने के लिए लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Australia: ऑस्ट्रेलिया में कार के पलटने से भारतवंशी की मौत, पत्नी ने शव भारत ले जाने के लिए लगाई मदद की गुहार
Wed, 06 Dec 2023 02:11 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:11 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि खुशदीप सिंह सोमवार को रात सवा 11 बजे पामर्स रोड पर गाड़ी चला रहे थे, इस दौरान उनकी गाड़ी मेडियन स्ट्रिप को पार कर गई और पलट गई। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में एक पत्नी अपने पति का शव भारत भेजने के लिए सभी से मदद की गुहार लगा रही है। दरअसल, 26 साल के एक भारतवंशी व्यक्ति की कार के पलटने से मौत हो गई। अब पत्नी शव को भारत में उनके माता-पिता के पास ले जाने के लिए मदद मांग रही है।
विज्ञापन
मेडियन स्ट्रिप को पार कर गई
बताया जा रहा है कि खुशदीप सिंह सोमवार को रात सवा 11 बजे पामर्स रोड पर गाड़ी चला रहे थे, इस दौरान उनकी गाड़ी मेडियन स्ट्रिप को पार कर गई और पलट गई। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।हालांकि, दुर्घटना के सही कारण की अभी भी जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस को संदेह है कि थकान के कारण हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
डैशकैम फुटेज खंगाल रही पुलिस
जांचकर्ता घटना के डैशकैम फुटेज खंगाल रहे हैं। इस दुर्घटना की जानकारी सिंह की पत्नी जपनीत कौर को दी गई, जो पिछले साल एक अंतरराष्ट्रीय छात्रा के रूप में ऑस्ट्रेलिया आई थी। कौर अपने पति के शव को घर वापस भेजने के लिए सोशल मीडिया के जरिए वित्तीय सहायता मांग रही है, जहां उसके माता-पिता अपने बेटे को आखिरी बार देखने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
गो फंड मी पेज के जरिए मांगी मदद
कौर ने गो फंड मी पेज पर पोस्ट किया, 'अभी मेरे पास इतने रुपये नहीं है कि मैं उन्हें वापस भारत भेज सकूं। इसलिए कृपया इस कठिन समय में मेरी मदद करें। कोई भी दान, बड़ा या छोटा, बहुत काम लाएगा।' उन्होंने बताया कि खुशदीप मेलबर्न में एक ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते थे।
पहले भी हो चुकी है भारतीय लोगों की मौत
इससे पहले, नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न के एक पब में एक लग्जरी एसयूवी के घुस जाने से दो बच्चों समेत दो भारतीय परिवारों के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी।