फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian journalist Ravish Kumar wins 2019 Ramon Magsaysay Award

12 साल बाद भारतीय पत्रकार को मिला रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड

Fri, 02 Aug 2019 02:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 02 Aug 2019 02:30 PM IST
सार

  • पत्रकार रवीश कुमार को इस साल के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • रवीश कुमार ऐसे छठे पत्रकार हैं जिनको यह पुरस्कार मिला है।
  • आचार्य विनोबा भावे पहले भारतीय थे जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • मदर टेरेसा पहली भारतीय महिला थी जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
Indian journalist Ravish Kumar wins 2019 Ramon Magsaysay Award
ramon magsaysay award - फोटो : social media

विस्तार

12 साल बाद एक बार फिर भारतीय पत्रकार को रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड मिला है। भारत के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को इस साल के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार को नोबेल पुरस्कार का एशियाई संस्करण माना जाता है। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


रवीश कुमार के अलावा, इस साल के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के चार अन्य विजेताओं में म्यामांर के को स्वे विन, थाइलैंड की अंगखाना नीलापाइजित, फिलीपीन के रैयमुंडो पुजंते और दक्षिण कोरिया के किम जोंग की शामिल हैं।
विज्ञापन


पुरस्कार विजेताओं को 31 अगस्त, 2019 को आयोजित होने वाले आधिकारिक समारोह में मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

रवीश कुमार ऐसे छठे पत्रकार हैं जिनको यह पुरस्कार मिला है। इससे पहले अमिताभ चौधरी (1961), बीजी वर्गीज (1975), अरुण शौरी (1982), आरके लक्ष्मण (1984), पी. साईंनाथ (2007) को यह पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा यह पुरस्कार 40 भारतीयों को भी मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य विनोबा भावे पहले भारतीय थे जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं, मदर टेरेसा पहली भारतीय महिला थी जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

बता दें कि रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है। 1957 में शुरू हुए इस पुरस्कार को एशिया का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। 


रेमन मैगसेसे पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है, जो फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रेमन मैगसेसे के याद में उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने शासन में ईमानदारी, लोगों के लिए साहसी सेवा और लोकतांत्रिक समाज के भीतर व्यावहारिक आदर्शवाद की मिसाल कायम की हो। यह पुरस्कार अप्रैल 1957 में फिलीपीन सरकार की सहमति से न्यूयॉर्क शहर स्थित रॉकफेलर ब्रदर्स फंड के ट्रस्टियों द्वारा स्थापित किया गया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed