{"_id":"595278724f1c1bad588b4623","slug":"indian-high-commissioner-said-britain-to-paradise-of-fugitives","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय उच्चायुक्त ने ब्रिटेन को बताया ‘भगोड़ों का स्वर्ग’ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय उच्चायुक्त ने ब्रिटेन को बताया ‘भगोड़ों का स्वर्ग’
एजेंसी/ लंदन
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
vijay mallya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत का मानना है कि न्याय से बचकर भागे हुए लोगों के लिए ब्रिटेन स्वर्ग बन गया है। यह बात ब्रिटेन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त ने भगोड़े भारतीय कारोबारी विजय माल्या का अप्रत्यक्ष तौर पर जिक्र करते हुए कहा। बता दें कि माल्या के ऊपर एक ब्रिटिश कोर्ट में प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है।
विज्ञापन
भारत-ब्रिटेन संबंधों पर ‘विनिंग पार्टनरशिप : इंडिया-यूके रिलेशंस बियांड ब्रेग्जिट’ नामक किताब के विमोचन के मौके पर सोमवार को बोलते हुए ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त वाईके सिंहा ने अपनी बात रखी। सिंहा ने कहा कि हमारा मानना है कि ब्रिटेन न्याय से बचकर भागने वालों के लिए स्वर्ग बन गया है।
विज्ञापन
जिस तरह से ब्रिटेन अपनी धरती पर भारत विरोधी गतिविधियों की इजाजत देता है उससे भारत सरकार काफी चिंतित है। हम भी एक लोकतांत्रिक समाज हैं लेकिन हम ऐसे मुद्दों पर बहस नहीं करते जो हमारे दोस्तों और सहयोगियों को प्रभावित करती हों।
विज्ञापन