फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Foreign minister invited Pakistan ambassador in dinner party at Delhi

विदेश मंत्री एस जयशंकर का रात्रिभोज आज, पाक सहित कई देशों के राजदूतों को मिला न्योता

Sat, 22 Jun 2019 08:22 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 22 Jun 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Foreign minister invited Pakistan ambassador in dinner party at Delhi
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : File Photo

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से शनिवार को आयोजित रात्रिभोज (डिनर पार्टी) में सभी दूतावास के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की दूसरी पारी शुरू होने के बाद ये ऐसा पहला मौका होगा जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि को सार्वजनिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।


loader

इसमें पाकिस्तानी राजदूत को भी निमंत्रित किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। खबर है कि निमंत्रण मिलने के बाद पाकिस्तानी प्रतिनिधि शिरकत करने के लिए तैयार हो चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि विदेश मंत्री के डिनर में पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह शिरकत करेंगे। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।

गौरतलब है कि विदेश मंत्री बनने के बाद एस. जयशंकर ने दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में दुनिया के कई देशों के राजदूतों को आमंत्रित किया है। खास बात यह है कि मेहमानों की सूची में पाकिस्तानी उच्चायोग को भी शामिल किया गया है।

खूब हो रही चर्चा

डिनर पार्टी की इसलिए भी चर्चा हो रही है क्योंकि गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों को साफ शब्दों में कहा है कि आतंकवाद, हिंसा पर कार्रवाई के जरिए विश्वास बहाली के बिना भारत किसी तरह की बातचीत नहीं करेगा। नई सरकार के गठन के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर दो ऐसे मौके आए जब दोनों देशों के प्रधानमंत्री मौजूद थे। हालांकि इन दोनों ही कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से दूरी बनाए रखी थी।

सरकारी सूत्र हालांकि पाकिस्तान को डिनर पर बुलाने को भविष्य में दोनों देशों की बातचीत की बनती संभावना के रूप में नहीं देख रहे हैं। सूत्र का कहना है कि पाकिस्तान को दिए गए न्यौते को महज शिष्टाचार के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed