फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Foreign minister invited pakisatan ambassador in Dinner party at Delhi

विदेश मंत्री जयशंकर की डिनर पार्टी में पाकिस्तान को भी न्यौता, उप उच्चायुक्त करेंगे शिरकत

Fri, 21 Jun 2019 06:23 PM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 06:23 PM IST
सार

  • डिनर में शिरकत कर सकते हैं पाक के उप उच्चायुक्त 
  • विदेश मंत्री जयशंकर की डिनर पार्टी में पाक को न्यौता
  • अरसे बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पाक को बुलावा

विज्ञापन
Indian Foreign minister invited pakisatan ambassador in Dinner party at Delhi
नरेंद्र मोदी, एस जयशंकर (फाइल फोटो)

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से शनिवार को आयोजित रात्रिभोज (डिनर) में पाकिस्तानी राजदूत या उच्चायोग के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। नई सरकार में पहली बार और बीते कुछ वर्षों में यह पहला मौका होगा जब सरकार के किसी कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्री के डिनर में पाकिस्तानी उच्चायुक्त की जगह उप उच्चायुक्त शिरकत करेंगे। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विदेश मंत्री बनने के बाद जयशंकर शनिवार को एक पांच सितारा होटल में दुनिया के कई देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों को आमंत्रित किया है। खास बात यह है कि मेहमानों की सूची में पाकिस्तानी उच्चायोग को भी शामिल किया गया है। सूत्रों का कहना है कि डिनर में पाकिस्तानी उच्चायुक्त नहीं बल्कि उप उच्चायुक्त शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

डिनर पार्टी की खूब हो रही चर्चा

डिनर पार्टी की इसलिए भी चर्चा है कि गुरुवार को ही पीएम मोदी और विदेश मंत्री ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों को साफ शब्दों में कहा कि आतंकवाद, हिंसा पर कार्रवाई के जरिए विश्वास बहाली के बिना भारत किसी तरह की बातचीत नहीं करेगा। नई सरकार के गठन के बाद अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दो ऐसे मौके आए जब दोनों देशों के पीएम मौजूद थे। हालांकि इन दोनों ही कार्यक्रमों में पीएम ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सूत्र हालांकि पाकिस्तान को डिनर पर बुलाने को भविष्य में दोनों देशों की बातचीत की बनती संभावना के रूप में नहीं देख रहे। सूत्र का कहना है कि पाक को दिए गए न्यौते को महज शिष्टाचार के नजरिये से देखा जाना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed