फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian flag seen upside down during Piyush Goyal’s meeting with Saudi counterpart

सऊदी अरब में मोदी के मंत्री के सामने तिरंगे का अपमान

Tue, 17 Jan 2017 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Indian flag seen upside down during Piyush Goyal’s meeting with Saudi counterpart
फाइलः केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : PTI
पिछले सप्ताह अबूधाबी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उनके समकक्ष सऊदी मंत्री के साथ बैठक के दौरान सऊदी सरकार की एक बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली। दरअसल, दोनों मंत्रियों की बैठक के दौरान तिरंगा झंडा उल्टा लगा हुआ था। ऐसा तब हुआ है जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तिरंगा वाले पांवदान बेचने को लेकर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से माफी मांगने को कहा। अमेजन के पांवदान पर तिरंगा छपा हुआ था।  
विज्ञापन



विदेशमंत्री ने अमेजन को चेतावनी दी थी कि अगर अमेजन ने अमुक उत्पाद को अपनी बिक्री सूची से नहीं हटाया, तो अमेजन के किसी भी प्रतिनिधि को वीजा नहीं जारी किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अक्षय ऊर्जा पर एक राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने अबूधाबी पहुंचे थे। इस बैठक की तस्वीर सऊदी प्रेस एजेंसी ने ट्विटर पर पोस्ट की थी। 
विज्ञापन


बैठक के बाद गोयल ने ट्वीट कर कहा कि सऊदी समकक्ष खालिद अल फलीह के साथ भारत और सऊदी अरब के बीच अक्षय उर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई है। इसके साथ ही गोयल ने क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण मंत्री थनी अहमद अल जेयोदी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में एशियन (ASEAN) सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे के साथ  मुलाकात की। इस बैठक में भी तिरंगा झंडा उल्टा फहराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed