फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian firms Supplies military equipment to Russia: on EU information India said- we only follow UN sanctions

रूस को सैन्य उपकरण की आपूर्ति: EU की जानकारी पर भारत ने कहा- हम केवल UN के प्रतिबंधों का ही करते हैं पालन

Tue, 10 Dec 2024 11:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2024 11:26 PM IST
सार

यूरोपीय संघ ने रूस को सैन्य उपयोग वाली वस्तुओं की आपूर्ति करने में शामिल भारतीय कंपनियों की जानकारी भारत सरकार को प्रदान की है। इसे यूरोपीय संघ ने जी-7 प्रतिबंधों का उल्लंघन करार दिया है। इस पर भारत की तरफ से कहा गया है कि वह केवल संयुक्त राष्ट्र के लगाए गए प्रतिबंधों को ही मान्यता देता है।

विज्ञापन
Indian firms Supplies military equipment to Russia: on EU information India said- we only follow UN sanctions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत सरकार को जी-7 प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रूस को सैन्य उपयोग वाली वस्तुओं की आपूर्ति करने में शामिल भारतीय कंपनियों की जानकारी प्रदान की है। हालांकि, इस मामले पर भारतीय पक्ष की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि भारत का कहना है कि नीतिगत तौर पर वह एकतरफा प्रतिबंधों को स्वीकार नहीं करता है और केवल संयुक्त राष्ट्र के लगाए गए प्रतिबंधों को ही मान्यता देता है।
विज्ञापन


अक्तूबर महीने में भारत आए थे ईयू के प्रतिनिधि
सूत्रों के मुताबिक, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि डेविड ओ सुलिवन ने प्रतिबंध के बावजूद रूस को सैन्य उपयोग वाली वस्तुओं की सप्लाई के रोकथाम के लिए अक्तूबर महीने में भारत का दौरा भी किया था। इस बीच उन्होंने भारतीय अधिकारियों को रूस को उत्पाद आपूर्ति करने वाली भारतीय फर्मों के बारे में कुछ विवरण प्रदान किए हैं, जो जी-7 की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों और मास्को पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों को दरकिनार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारत ने इस मामले पर यूरोपीय संघ से और अधिक जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


अमेरिका ने भारत की 19 निजी फर्मों पर लगाए थे प्रतिबंध
बता दें कि बीते दिनों अमेरिका ने रूस को संवेदनशील उपकरण प्रदान करने के चलते भारत की 19 निजी फर्मों पर प्रतिबंध लगाए थे। हालांकि विदेश मंत्रालय (एमईए) ने उस समय कहा था कि इन कंपनियों में से किसी ने भी घरेलू कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है। भारत के पास रणनीतिक व्यापार और अप्रसार नियंत्रण पर एक मजबूत कानूनी और नियामक ढांचा है। भारत तीन प्रमुख बहुपक्षीय अप्रसार निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं (वासेनार व्यवस्था, ऑस्ट्रेलिया समूह और मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था) का सदस्य है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत परमाणु अप्रसार पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्ताव (1540) को प्रभावी ढंग से लागू कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed