{"_id":"5c871e77bdec2213f10dcfd9","slug":"indian-fighter-jets-destroyed-most-of-jaish-targets-but-is-silent-on-number-of-casualties","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : एयर स्ट्राइक में भारतीय वायुसेना ने मस्जिद बचाकर आतंकी कैंपों को किया था ध्वस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुलासा : एयर स्ट्राइक में भारतीय वायुसेना ने मस्जिद बचाकर आतंकी कैंपों को किया था ध्वस्त
Tue, 12 Mar 2019 08:20 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 12 Mar 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
बालाकोट में स्थित आतंकी कैंप (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी की तड़के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैपों पर बमबारी करके उन्हें नष्ट कर दिया था। बालाकोट के जिस स्थान पर यह आतंकी कैंप मौजूद थे वहां बीचों-बीच एक मस्जिद स्थित थी। वायुसेना ने इतनी सटीकता से अपने टारगेट को हिट किया कि मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह बात सामने आई है एक रिपोर्ट से जिसे कि वायुसेना और खुफिया एजेंसियों ने तैयार किया है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों को शामिल किया गया है जिससे पता चलता है कि भारतीय लड़ाकू विमान ने जैश-ए-मोहम्मद के बहुत से उन टारगेट को नष्ट कर दिया था जो उन्हें मिले थे लेकिन वह मृतकों की संख्या को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 26 फरवरी को वायुसेना द्वारा जैश के आतंकी कैंपों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। 14 फरवरी को जैश के आत्मघाती हमलवार ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसका बदला लेने के लिए भारतीय लड़ाकू विमानों ने जैश के आतंकी कैंपों पर बमबारी की थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार जिन टारगेट को नष्ट किया गया है उनमें मौलाना मसूद अजहर का अतिथि गृह, जिसमें उसका भाई अब्दुल रौफ अजहर और कुछ वरिष्ठ अधिकारी आमतौर पर कैंप आने पर निवास करते थे। इसमें एक हॉस्टल या मरकज था जहां जैश के आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जाता था। एयरस्ट्राइक इतनी सटीकता से की गई थी कि केंद्र में मौजूद मस्जिद को कोई नुकासन नहीं पहुंचा क्योंकि भारत उसे नष्ट नहीं करना चाहता था।
एक अधिकारी ने बताया कि जैश के आतंकियों को मरकज में हथियारों को चलाने और ट्रिगर वाले आईईडी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। वायुसेना के पास रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इमेजरी के माध्यम से कुछ तस्वीरे हैं। स्ट्राइक के कई दिनों बाद की सैटेलाइट तस्वीरें दिखाती हैं कि दो टारगेट वाली इमारतों की मरम्मत की जा चुकी है। दूसरे अधिकारी ने कहा, 'पत्रकारों को जैश के कैंपों में अभी तक जाने की इजाजत नहीं दी गई है, उन्हें जल्द ही भेजा जाएगा।'
स्ट्राइक के घंटों बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एयर स्ट्राइक को खारिज किया और कहा कि एक बार मौसम साफ हो जाएगा तो वह उस स्थान पर पत्रकारों को लेकर जाएंगे। अभी तक किसी भी पत्रकार को जैश कैंप में जाने की इजाजत नहीं दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़ाकू विमानों ने 160 सेकेंड में अपनी पोजिशन ली, बम गिराए और वापस आ गए। जैश के आतंकी कैप पर वायुसेना ने मिराज-2000 विमान के जरिए इजरायली एस-2000 बम गिराए थे।