फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian educational institutions with foreign universities run UG and PG programs approve

सरकार का फैसला, एक सेमेस्टर देश में दूसरे की पढ़ाई होगी विदेश में

Thu, 23 Jun 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
Indian educational institutions with foreign universities run UG and PG programs approve
छात्रों का भारत में बैठकर विदेशी विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने का सपना अब पूरा होने जा रहा है। भारतीय शिक्षण संस्थान विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर यूजी और पीजी प्रोग्राम की पढ़ाई करवा सकेंगे।
विज्ञापन


इसमें छात्र को यूजी प्रोग्राम में दो और पीजी प्रोग्राम में एक सेमेस्टर विदेश के विश्वविद्यालय में जाकर पढ़ना होगा। खास बात यह है कि डिग्री पर भारत के साथ विदेशी विश्वविद्यालय का भी नाम होगा।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संस्थानों से समन्वय संबंधी 2016 की नियमवाली की जानकारी दी। स्मृति ने बताया कि भारत सरकार उच्च शिक्षा में छात्रों को बेहतर मौका देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने भारतीय शिक्षण संस्थानों को विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर डिग्री प्रोग्राम शुरू करने की योजना को हरी झंडी दी है। यूजीसी की मध्यस्थता के तहत विदेशी और देशी विश्वविद्यालय जुड़ेंगे।

हालांकि दाखिले से पहले छात्रों को फीस समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी देनी होगी। छात्र जब विदेश में सेमेस्टर की पढ़ाई करने जाएंगे तो भारत में पढ़े गए क्रेडिट विदेशी पढ़ाई में भी शामिल होने के साथ मान्य भी होंगे।


झूठे विज्ञापन से दाखिला तो होगी सख्त कार्रवाई
यदि कोई विश्वविद्यालय यूजीसी की अनुमति के बगैर विदेशी विश्वविद्यालय से टाईअप का झूठा विज्ञापन देकर दाखिला करेगा तो आयोग राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की अपील करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed