{"_id":"65920cb8394116e17703aa53","slug":"indian-economy-india-will-be-the-world-number-one-economy-by-2040-dharmendra-pradhan-statement-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Economy: 2040 तक भारत होगा दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Economy: 2040 तक भारत होगा दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान
Mon, 01 Jan 2024 06:22 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:22 AM IST
सार
इस पहल का मकसद नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाना है। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को मजबूत कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से उनके जीवन की दिशा को बदलने में सक्षम बनाता है।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ओडिशा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत 2040 तक दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके लिए योजना और तैयारी की जरूरत है। भारत के नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ‘स्किल्ड हब’ की कल्पना की गई है।
विज्ञापन
इससे पूर्व धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के संबलपुर से राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की 'स्किल्स ऑन व्हील्स' पहल के तहत कौशल रथ को हरी झंडी दिखाई। कौशल रथ ‘कौशल भारत मिशन’ पहल को बढ़ावा देगा। साथ ही रथ देशभर में आकांक्षी और पिछड़े जिलों से गुजरेगा।
विज्ञापन
इस पहल का मकसद नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाना है। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को मजबूत कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से उनके जीवन की दिशा को बदलने में सक्षम बनाता है।
विज्ञापन