{"_id":"598777b54f1c1b173e8b45e3","slug":"indian-docter-is-arrested-to-sexual-assault-in-flight-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: फ्लाइट में सोती हुई किशोरी के साथ भारतीय डॉक्टर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका: फ्लाइट में सोती हुई किशोरी के साथ भारतीय डॉक्टर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
sexual assault
अमेरिका में न्यू जर्सी जा रहे एक विमान में सोती हुई किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक भारतीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय विजयकुमार कृष्णप्पा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार यह घटना बीते 23 जुलाई की है। 16 वर्षीय लड़की विमान में अकेले सफर कर रही थी उसके साथ जब यह घटना हुई तब वह सो रही थी। पहली बार जब आरोपी ने लड़की को छुआ तो वह उसका हाथ हटा कर फिर सो गई।
विज्ञापन
बाद में जब फिर उसकी नींद खुली तो आरोपी का हाथ लड़की के शरीर पर आपत्तिजनक स्थिति में था और उसने लड़की को जकड़ रखा था। इसके बाद लड़की ने विमान में शिकायत की और सीट बदलने के लिए कहा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया और मामला दर्ज कराया। इसके बाद इस केस को एफबीआई ने अपने हाथों में लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि नेवार्क के फेडेरल कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है, लेकिन उसकी इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की जा रही है।