फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian diplomat says Pakistan claim over Karnataka hijab row is baseless

हिजाब विवाद: भारत की पाकिस्तान को दो टूक, हमारे ऊपर सवाल उठाने से पहले अपना ट्रैक रिकॉर्ड देखें

Thu, 10 Feb 2022 12:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Feb 2022 12:39 PM IST
सार

कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में पाकिस्तान के मंत्रियों द्वारा सवाल उठाने जाने पर भारत की तरफ से भी करारा जवाब दिया गया है। भारतीय राजदूत ने पाक को दो टूक में  कहा है कि पहले अपने गिरेबां में झांकें फिर हमपर सवाल उठाएं। 
 

विज्ञापन
Indian diplomat says Pakistan claim over Karnataka hijab row is baseless
हिजाब विवाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद मामले में पाकिस्तान द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद भारत ने भी पलटवार किया है। भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को आधारहीन और झूठा बताया है। भारतीय राजदूत ने पाक को दो टूक में स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत के ऊपर सवाल उठाने से पहले अपना ट्रैक रिकॉर्ड देख लें। भारतीय राजदूत ने कहा कि हमारा देश वर्षों से धर्मनिरपेक्ष है और आगे भी रहेगा। वहीं पाकिस्तानी मंत्री के ट्वीट पर  केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पलटवार किया है और कहा है कि कुछ लोग भारत की समावेशी संस्कृति को बदनाम करने की साजिश के तहत संस्थानों के ड्रेस कोड और अनुशासन के फैसले को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। नकवी ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के सामाजिक-शैक्षणिक-धार्मिक अधिकारों को बेशर्मी से कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों सहित अल्पसंख्यकों के समान अधिकार, सम्मान, समृद्धि, सहिष्णुता, सद्भाव और समावेशिता के प्रति भारत हमेशा प्रतिबद्ध रहा है।

विज्ञापन


हिजाब विवाद पर पाकिस्तान ने भारत पर उठाए थे सवाल
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय राजनयिक को भारत में मुसलमानों के खिलाफ कथित धार्मिक असहिष्णुता, नकारात्मक रूढ़िवादिता, कलंक और भेदभाव पर पाकिस्तान की गहरी चिंता से अवगत कराया गया। भारत सरकार को कर्नाटक में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के अपराधियों के ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए और मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा, सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय करना चाहिए। 
विज्ञापन


मरियम नवाज ने ट्विटर पर लगाई कर्नाटक की मुस्लिम लड़की की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने ट्विटर पर कर्नाटक की मुस्लिम लड़की की तस्वीर लगाकर भारत पर निशाना साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में मुसलमानों के दमन की योजना बनाई जा रही: पाक के विदेश मंत्री
इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था कि मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखना उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन है। दुनिया को यह समझना होगा कि भारत में मुसलमानों के दमन की योजना बनाई जा रही है।


मोदी के भारत में जो चल रहा वह डरावना: पाक सूचना मंत्री
पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी के भारत में जो कुछ चल रहा है, वह डरावना है। भारतीय समाज अस्थिर नेतृत्व में सुपर स्पीड से पतन की ओर जा रहा है। हिजाब पहनना अन्य ड्रेस की तरह से एक निजी पसंद का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed