फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian diplomat re-elected to serve on UN Advisory Committee on Administrative and Budgetary Questions

UN: यूएन सलाहकार समिति में फिर से चुने गए अधाना, भारतीय मिशन ने समर्थन के लिए सदस्य देशों का जताया आभार

Sat, 04 Nov 2023 03:15 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 03:15 AM IST
सार

सलाहकार समिति व्यापक भौगोलिक प्रतिनिधित्व के आधार पर तीन साल की अवधि के लिए महासभा द्वारा चुने गए 21 सदस्यों की एक विशेषज्ञ समिति है। एसीएबीक्यू वेबसाइट पर कहा गया है कि सदस्य व्यक्तिगत क्षमता से काम करते हैं न कि सदस्य देशों के प्रतिनिधि के रूप में।

विज्ञापन
Indian diplomat re-elected to serve on UN Advisory Committee on Administrative and Budgetary Questions
सुरेंद्र अधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ भारतीय राजनयिक सुरेंद्र अधाना को 2024-26 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र के तहत स्थायी मिशन में प्रशासनिक और बजटीय प्रश्नों पर सलाहकार समिति (एसीएबीक्यू) में सेवा देने के लिए फिर से चुना गया है।

विज्ञापन

यह संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से चुने गए 21 सदस्यों की विशेषज्ञ समिति है। इसके सदस्य व्यक्तिगत क्षमता से काम करते हैं न कि सदस्य देशों के प्रतिनिधि के रूप में। इसका प्रमुख कार्य संयुक्त राष्ट्र महासचिव की ओर से महासभा को प्रस्तुत बजट की जांच एवं रिपोर्ट करना, महासभा को संदर्भित किसी भी प्रशासनिक एवं बजटीय मामले पर सलाह देना, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की वित्तीय व्यवस्था के प्रस्तावों की जांच करना और संयुक्त राष्ट्र एवं उसकी एजेंसियों के खातों पर लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट पर विचार करना और महासभा को रिपोर्ट करना है।
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने एक्स पर कहा, 'सुरेंद्र अधाना एसीएबीक्यू समिति में फिर से चुने गए हैं। सभी सदस्य देशों को उनके समर्थन और विश्वास के लिए आभार।'
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मिशन ने व्यक्त किया आभार
भारतीय मिशन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'फिर से चुना गया! भारत के उम्मीदवार, सुरेंद्र कुमार अधाना को 2024-26 की अवधि के लिए प्रशासनिक और बजटीय प्रश्नों पर सलाहकार समिति में सेवा देने के लिए फिर से चुना गया है।' मिशन ने संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों को उनके विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

सलाहकार समिति व्यापक भौगोलिक प्रतिनिधित्व के आधार पर तीन साल की अवधि के लिए महासभा द्वारा चुने गए 21 सदस्यों की एक विशेषज्ञ समिति है। एसीएबीक्यू वेबसाइट पर कहा गया है कि सदस्य व्यक्तिगत क्षमता से काम करते हैं न कि सदस्य देशों के प्रतिनिधि के रूप में।

सलाहकार समिति व्यापक भौगोलिक प्रतिनिधित्व के आधार पर तीन साल की अवधि के लिए महासभा द्वारा चुने गए 21 सदस्यों की एक विशेषज्ञ समिति है। एसीएबीक्यू वेबसाइट पर कहा गया है कि सदस्य व्यक्तिगत क्षमता से काम करते हैं न कि सदस्य देशों के प्रतिनिधि के रूप में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed