{"_id":"5c1dbcb2bdec2256fc739308","slug":"indian-diplomat-harassment-from-no-gas-connection-to-switching-off-electricity-randomly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में फिर हुआ भारतीय राजनयिकों का शोषण, नहीं दी जा रहीं हैं ये सेवाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक में फिर हुआ भारतीय राजनयिकों का शोषण, नहीं दी जा रहीं हैं ये सेवाएं
Sat, 22 Dec 2018 09:55 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:55 AM IST
सार
- राजनयिकों को नए आवास में गैस कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।
- बेतरतीब तरीके से बिजली काट दी जाती है।
- भारतीय वेबसाइट और इंटरनेट रुक-रुककर चलता है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान
विस्तार
एक बार फिर से पड़ोसी देश पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों का शोषण हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों में मिली शिकायत के अनुसार उन्हें नए आवास में नए गैस कनेक्शन नहीं दिए जा रहे, अनियमित तरीके से उनकी बिजली का कनेक्शन काटा जा रहा है। इसके अलावा आने वाले मेहमानों से रिसेप्शन पर सवाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
10 दिसंबर को एक घुसपैठिए ने भारतीय राजनयिक के घर के अंदर घुसने की कोशिश की। भारत ने इसके खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से शिकायत की है। इन सभी परेशानियों के साथ ही राजनयिकों के इंटरनेट को भी ब्लॉक किया जा रहा है। इस साल मार्च में पाकिस्तान और भारतीय राजनयिकों ने अपने कथित शोषण की बात कही थी। उच्च स्तर पर बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने इस मसले को सुलझा लिया था।
विज्ञापन
30 मार्च, 2018 को 1992 के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान पारस्परिक रूप से राजनयिकों और राजनयिक परिसरों के व्यवहार संबंधित मामलों को हल करने के लिए सहमत हो गए थे। उस समय भारत और पाकिस्तान ने कुछ प्रेस रिलीज जारी की थी। इसके बाद जुलाई में संसद में बोलते हुए विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा था कि भारतीय सरकार ने कई मौको पर शोषण के मुद्दे को पाकिस्तान उच्चायोग के सामने आक्रमकता से उठाया है।
विज्ञापन
इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर भारत ने 14 नवंबर को पाकिस्तान को वर्बल नोट भेजे थे। जिसमें पाकिस्तान को भारत सरकार की वेबसाइटों तक पहुंचने देने और पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग को इंटरनेट कनेक्शन की समस्याओं के बारे में सूचित किया गया है। पिछले हफ्ते एक बार फिर से भारत ने रिमाइंडर भेजा है।
रिमाइंडर में कहा गया है कि भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट जो जीओवी डॉट इन पर खत्म होती है और भारतीय उच्चायोग का इंटरनेट कनेक्शन लगातार रुक-रुकर चल रहा है। खासतौर से indianvisaonline.gov.in जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान के अभ्यर्थी वीजा आवेदन के लिए करते हैं वह काफी समय से पहुंच से दूर हैं जिसकी वजह से वीजा आवेदन की प्रक्रिया बाधित हो रही है।
भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से भारतीय उच्चायोग की सेवा बहाल करने और भारतीय वेबसाइटों को ब्लॉक करना बंद करे। पिछले महीने पाकिस्तान ने अपने यहां स्थित गुरुद्वारे में भारतीय अधिकारियों को प्रवेश करने से रोक दिया था। तब विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान दूतावास के उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को बुलाकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध विरोध दर्ज कराया था।
Sources: Many Indian diplomats in Pakistan facing harassment,new gas connections not being issued,guests visiting diplomats being harassed, internet services of some senior officials also blocked.Incident of an intruder entering an official's house in early December also reported pic.twitter.com/xocNpeMVxA
— ANI (@ANI) December 22, 2018