फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Defence tri-service cooperation vital amid emerging security challenges top military officers meet

Defence: उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए त्रि-सेवा सहयोग पर जोर; शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने किया मंथन

Fri, 11 Apr 2025 11:53 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 11 Apr 2025 11:53 PM IST
सार

सेना के तीनों विंग को बेहतर समन्वय के साथ भावी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। थलसेना, वायुसेना और भारतीय नौसेना के कमांडरों ने तमाम पहलुओं पर विस्तार से मंथन कर उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए त्रि-सेवा सहयोग पर जोर दिया।

विज्ञापन
Indian Defence tri-service cooperation vital amid emerging security challenges top military officers meet
उपेंद्र द्विवेदी, सेना प्रमुख - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने नई दिल्ली में आयोजित एक बहु-दिवसीय सम्मेलन के दौरान नौसेना कमांडरों के साथ परिचालन वातावरण का आकलन साझा किया। इस दौरान उन्होंने उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) के बीच मजबूत सहयोग और त्रि-सेवा एकीकरण पर जोर दिया। नौसेना कमांडर सम्मेलन 2025 का पहला चरण 6 अप्रैल को कर्नाटक के रणनीतिक कारवार बेस में आयोजित हुआ, जबकि दूसरा चरण 7 से 10 अप्रैल तक दिल्ली में संपन्न हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 6 अप्रैल को कारवार में नौसेना के शीर्ष कमांडरों के साथ भारतीय नौसेना की परिचालन तैयारियों और समुद्री सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

विज्ञापन


शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने किया
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने सम्मेलन के दौरान नौसेना कमांडरों को सात प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया, जिनमें युद्ध और लड़ाकू दक्षता, बेड़े रखरखाव, परिचालन रसद, नई तकनीकों का एकीकरण और अन्य एजेंसियों के साथ सहयोग शामिल हैं। उन्होंने परिचालन और संगठनात्मक चपलता सुनिश्चित करने और एक संतुलित कार्यबल विकास कार्यक्रम पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Manipur: मणिपुर दौरे पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा; सैनिकों से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में नौसेना कमांडरों ने रक्षा स्टाफ प्रमुख जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के साथ विचार-विमर्श किया। एक नौसेना प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि इन नेताओं ने परिचालन वातावरण का आकलन साझा करते हुए त्रि-सेवा सहयोग के माध्यम से उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयारियों को रेखांकित किया।


थल सेना प्रमुख ने नौसेना कमांडरों को किया संबोधित
भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सम्मेलन के विवरण साझा किए। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सम्मेलन में नौसेना कमांडरों को संबोधित किया। उन्होंने सुधारों के वर्ष के दौरान प्रौद्योगिकी अवशोषण और राष्ट्र निर्माण के लिए दोहरे उपयोग वाली बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें- Ukraine: अब भी रूस के कब्जे में हजारों यूक्रेनी नागरिक, रिहाई की उम्मीद अनिश्चित; मानवाधिकार संगठनों का दावा

क्रॉस-डोमेन एकीकरण, अनुसंधान और विकास, और ग्रे जोन संचालन में उभरते रुझानों पर भारतीय नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा हुई। नौसेना ने इस बातचीत की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। यह सम्मेलन तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed