फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian culture is booming in the Croatia  

यूरोपीय देश क्रोएशिया में फलफूल रही है भारतीय संस्कृति

Tue, 01 Nov 2016 04:28 AM IST
सारंग उपाध्याय अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Published by: सारंग उपाध्याय Updated Tue, 01 Nov 2016 04:28 AM IST
विज्ञापन
Indian culture is booming in the Croatia  
croatia - फोटो : Instagram

क्रोएशिया और भारत के बीच आर्थिक संसाधन विकसित होने से दोनों देश तकनीकी तथा अन्य क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ेंगे यह कहना है क्रोएशिया में भारत के राजदूत संदीप कुमार का। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच कोच एवं प्रशिक्षकों के आदान-प्रदान होने की संभावना व्यक्त की।

विज्ञापन


नजीबाबाद के पूर्व चेयरमैन नरेश अग्रवाल के पुत्र संदीप कुमार क्रोशिया में भारत के राजदूत हैं। संदीप कुमार ने कहा कि क्रोएशिया में भारतीय संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है। क्रोएशियावासी हिंदू धर्म और संस्कृति के प्रति आस्थावान हैं। आयुर्वेद, योग और आर्ट ऑफ लिविंग के अनुयायी क्रोशियावासियों में भारतीय संस्कृति में रचने-बसने की ललक है। हाल ही में उन्होंने भारतीय संस्कृति और धर्म से जुड़ते हुए विशाल जगन्नाथ यात्रा निकाली। क्रोएशिया की जैग्रिब यूनिवर्सिटी पिछले पांच दशक से हिंदी संस्कृति प्रोत्साहन के लिए समर्पित है। वर्ष 2010 में हिंदी चेयर का गठन किया गया है। वर्ष 1985 से विदेश सेवा से जुड़े संदीप कुमार अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, पेरिस, वियतनाम में डिप्टी एंबेसडर रह चुके हैं।
विज्ञापन


राजदूत संदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्मार्ट सिटी, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया को विदेशों से जोड़कर प्रभावी बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। अब भारत के विभिन्न प्रदेशों में भी विदेशी तकनीक और उद्योगों का लाभ दिलाने के लिए प्रदेशों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने गोवा और उत्तर प्रदेश में पहल किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्रोएशिया फुटबॉल और पोलो में काफी विकसित है। वहां के प्रशिक्षकों को भारत में लाकर दोनों खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed