फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Consulate brought relief to indian in saudi arebia

सऊदी में फंसे 10 हजार भारतीयों को दूतावास ने पहुंचाई राहत

Mon, 01 Aug 2016 09:55 AM IST
एजेंसी/जेद्दा
एजेंसी/जेद्दा Updated Mon, 01 Aug 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
Indian Consulate brought relief to indian in saudi arebia

सऊदी अरब में नौकरी छिन जाने के बाद बेरोजगारी और खाने के संकट से जूझ रहे भारतीयों को  भारतीय वाणिज्य दूतावास ने रविवार को भोजन मुहैया कराकर राहत प्रदान की। दूतावास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दूसरी तरफ, प्रभावित भारतीयों को इस संकट से उभारने के लिए अगले कुछ दिनों में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह भी खाड़ी देशों का रुख करेंगे। 

विज्ञापन


जेद्दा में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वाणिज्य दूतावास ने भारतीय समुदाय के साथ मिलकर भोजन वितरण का कार्य सुबह तड़के 2.45 मिनट पर पूरा किया। बताया कि भोजन वितरण के लिए पांच कैंप लगाए गए थे।
विज्ञापन


इसमें शुमैसी, सिस्टेन/मैक्रोना, सोजेक्स, हाईवे और तइफ शामिल था। इन कैंपों ने बेरोजगारी से जूझ रहे इन भारतीयों के लिए भोजन की आपूर्ति का पूरा ख्याल रखा। इनकी कोशिशों से राहत कार्य पूरी तरह सफल रहा। सऊदी अरब में 10 हजार से भी ज्यादा भारतीय नौकरी छिन जाने के बाद खाने के संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके लिए दो वक्त की रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे मेें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां स्थित भारतीय मिशनों को प्रभावित भारतीयों को भोजन के अलावा अन्य राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया था। दरअसल विदेश मंत्री की प्रतिक्रिया एक शख्स के ट्वीट के बाद आई।

इस शख्स ने सऊदी में भारतीयों के फंसे होने की जानकारी दी थी। उसने बताया था कि जेद्दा शहर में 800 भारतीय पिछले तीन दिन से भूखे पेट रहने को मजबूर हैं। हालांकि बाद में सुषमा ने बताया कि सऊदी में भोजन संकट का सामना कर रहे भारतीयों की तादाद 10 हजार से भी ज्यादा है। विदेश मंत्री ने आश्वस्त किया था कि सऊदी में बेरोजगार सभी भारतीय कामगारों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। 

मामले पर नजर बनाए हुए है स्वराज 

Indian Consulate brought relief to indian in saudi arebia

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए है। सुषमा ने शनिवार को बताया कि वह खुद इस मामले पर नजर रख रही हैं।

शनिवार देर शाम उन्होंने ट्वीट कर सऊदी में रह रहे 30 लाख भारतीयों से भी अपील की थी कि वे अपने साथी भारतीय भाई-बहनों की मदद के लिए आगे आएं। जिसके बाद यहां भारतीय समुदाय ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर प्रभावितों के बीच भोजन बांटने का कार्य शुरू किया था। 

सऊदी में वेतन और रोजगार की समस्या से जूझ रहे हैं भारतीय 
सुषमा स्वराज ने शनिवार को एक के बाद एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि सऊदी और कुवैत में हजारों भारतीय रोजगार और वेतन से संबंधित कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। सऊदी में हालात ज्यादा खराब हैं।

दरअसल पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से खाड़ी देशों को भारी नुकसान हुआ है। कई खाड़ी देशों में राजनीतिक अस्थिरता से भी कंपनियां बंद हुई हैं। इससे कई भारतीयों को नौकरियां गंवानी पड़ी हैं। इससे इन भारतीयों के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed