{"_id":"5c8c5fc3bdec2213e648e77e","slug":"indian-coast-guard-ships-vikram-and-shoor-doused-major-fire-on-board-a-ship-sagar-sampada","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय तटरक्षक बल ने बुझाई जहाज में लगी आग, सवार थे 30 नाविक और 16 वैज्ञानिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय तटरक्षक बल ने बुझाई जहाज में लगी आग, सवार थे 30 नाविक और 16 वैज्ञानिक
Sat, 16 Mar 2019 08:00 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज में लगी आग को बुझाया
- फोटो : ANI
भारतीय तटरक्षक बल के जहाज विक्रम और शूर ने सागर संपदा नाम के जहाज पर लगी एक आग को बुझा दिया है। इस जहाज में चालक दल के 30 सदस्य और 16 वैज्ञानिक सवार थे। यह घटना कर्नाटक के मंगलूरू तट पर कल रात को घटी थी। इ
विज्ञापन
जहाज को अब मंगलूरू बंदरगाह पर वापस लाया जा रहा है। यह जानकारी भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने दी है। सागर संपदा एक भारतीय अनुसंधान पोत है जिसे मरीन बायोलॉजी और फिशरी में शोध करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि देर रात तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि सागर संपदा में भीषण आग लगी थी। अभी बंदरगाह पर खड़े जहाज की जांच करके पता लगाया जा रहा है कि आखिर कितना नुकसान हुआ है। वहीं तटरक्षक बल इस बात को पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आग किस वजह से लगी।
विज्ञापन
Coast Guard officials: Indian Coast Guard ships Vikram and Shoor doused a major fire on board a ship, Sagar Sampada - carrying around 30 crew and 16 scientists, late last night off the Mangaluru coast in Karnataka. The ship is now being brought back to Mangaluru port. pic.twitter.com/nZTlH6gtGq
— ANI (@ANI) March 16, 2019