भारतीय तटरक्षक बल को कार निकोबार द्वीप समूह में मिला म्यामांर का संदिग्ध जहाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तटरक्षक बल ने कार निकोबार द्वीप के पास म्यांमार के एक जहाज को पकड़ा है। यह जानकारी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 20 सितंबर को दी। तटरक्षक बल ने कहा कि 19 सितंबर को पकड़े गए इस जहाज में छह सदस्य हैं जिन्हें की पोर्ट ब्लेयर ले जाया गया है। यहां उन्हें जांच के लिए पुलिस को सौंपा जाएगा।
'भारतीय तटरक्षक बल के महानिरीक्षक मनीष पाठक ने कहा, तटरक्षक जहाज राजवीर को भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ा गया जिसमें छह क्रू सदस्य सवार थे। इनके पास 1,160 किलो के प्रतिबंधित ड्रग्स पदर्थ मिले हैं। ड्रग्स को दक्षिण-पूर्व एशियाई देश मे सप्लाई किया जाना था।'
पाठक ने आगे बताया, 'इस पूरे अभियान को तटरक्षक बल ने स्वतंत्र रूप से अंजाम दिया। हमारे डोर्नियर सर्विलांस विमान ने जहाज की संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया था। जिसके बाद तटरक्षक जहाज राजवीर ने संदिग्ध जहाज को पकड़ लिया।'
Indian Coast Guard Inspector General Maneesh Pathak to ANI: The entire operation was conducted independently by the Coast Guard after a Dornier surveillance plane detected the vessel's suspicious movement and later on it was apprehended by ICGS Rajveer. https://t.co/JVHX1fFZwW
— ANI (@ANI) September 21, 2019