फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard intercepts Iranian ship detained six Indian fishermen

Indian Coast Guard: तटरक्षक बल ने ईरानी जहाज को पकड़ा, छह भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

Sun, 05 May 2024 11:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 05 May 2024 11:28 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जब नाव कोयिलैंडी पहुंची तो उसका ईंधन खत्म हो गया। हिरासत में लिए गए सभी मछुआरे करीब डेढ़ साल पहले मछली पकड़ने के लिए कन्याकुमारी से ईरान गए थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, वे ईरान से भागने के बाद कन्याकुमारी की ओर लौट रहे थे।'

विज्ञापन
Indian Coast Guard intercepts Iranian ship detained six Indian fishermen
भारतीय तटरक्षक (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल ने रविवार को कोझिकोड जिले में कोयिलैंडी के तट पर ईरान की मछली पकड़ने वाली नाव को कब्जे में ले लिया। तटरक्षक बल ने बताया कि पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के कन्याकुमारी के रहने वाले छह मछुआरों को नौका से हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, जब नाव कोयिलैंडी पहुंची तो उसका ईंधन खत्म हो गया। हिरासत में लिए गए सभी मछुआरे करीब डेढ़ साल पहले मछली पकड़ने के लिए कन्याकुमारी से ईरान गए थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, वे ईरान से भागने के बाद कन्याकुमारी की ओर लौट रहे थे। मछुआरों के बयान के अनुसार, उन्हें कोई वेतन नहीं दिया जा रहा था। साथ ही नियोक्ता से उन्हें शारीरिक उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ा। इसलिए वे उसी नाव में भाग कर यहां पहुंचे, जिसमें वे मछली पकड़ रहे थे। नाव अब तटरक्षक बल के कब्जे में है और सभी छह मछुआरों को कोच्चि ले जाया गया है। (एजेंसी)

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed