फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard executes successful medical evacuation off Kochi coast

Indian Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल का समुद्र में जीवनरक्षक अभियान, विदेशी जहाज में मौजूद चालक की बचाई जान

Thu, 16 May 2024 08:51 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 16 May 2024 08:51 PM IST
सार

Indian Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल ने बीच समंदर में जीवनरक्षक अभियान चलाकर विदेशी जहाज में मौजूद ब्रिटेन के एक चालक की जान बचाई। बताया गया है कि ब्रिटिश नागरिक गंभीर रूप से बीमार थे। 

विज्ञापन
Indian Coast Guard executes successful medical evacuation off Kochi coast
इंडियन कोस्ट गार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल ने एक बार फिर से समुद्र में अपने जीवनरक्षक अभियान का लोहा मनवाया है। विदेशी जहाज में मौजूद ब्रिटेन के एक चालक की जान बचाकर तटरक्षक बल ने अपने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। 

विज्ञापन


संदेश मिलते ही तुरंत चलाया अभियान
दरअसल कोस्ट गार्ड को खबर मिली थी कि विदेशी जहाज में मौजूद ब्रिटेन के एक चालक की तबीयत बेहद खराब है। गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को तुरंत ही इलाज की जरूरत थी। बुधवार को ब्रिटेन के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) द्वारा मुंबई एमआरसीसी को एक संदेश भेजा गया था। संदेश में बताया गया था कि किनेथ हिलर नाम के चालक दल के एक सदस्य को तुरंत स्वास्थ्य लाभ की आवश्यकता है। यह भी बताया गया कि हिलर अनविल पॉइंट जहाज में मौजूद हैं। यह जहाज दुबई से ब्रूनई के मुआरा बंदरगाह की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन


बिना समय गंवाए शुरू किया बचाव अभियान
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मुंबई एमआरसीसी द्वारा तुरंत कोच्चि स्थित समन्वय केंद्र को तुरंत बचाव अभियान शुरू करने के लिए कहा गया। इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया कि चिकित्सा निकासी के लिए जहाज को अधिकतम गति से आगे बढ़ाया जाए। एमआरएससी कोच्चि को मरीज की स्थिति की गंभीरता ध्यान रखते हुए दवाओं की व्यवस्था करने और प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल एक्शन से बची ब्रिटिश नागरिक की जान
इसके बाद एक मेडिकल टीम के साथ भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के जहाज सी-410 को मदद के लिए भेजा गया। सी-410 के साथ अर्नवेश जहाज को भी चिकित्सा सहायता प्रदान करने और मरीज को लाने के लिए मौके पर भेजा गया। दोनों ही जहाज बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और मरीज को लेकर कोच्चि बंदरगाह लौट आए। इसके बाद मरीज को तत्काल ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ब्रिटिश नागरिक की तबीयत अब स्थिर है।

भारतीय तटरक्षक बल की कार्रवाई, हिरासत में श्रीलंका के 14 मछुआरे
भारतीय समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में चौदह श्रीलंकाई मछुआरों को हिरासत में लिया गया है। भारतीय तटरक्षक बल ने मछुआरों की पांच नौकाओं को भी कब्जे में लिया है। तमिलनाडु में तटरक्षक जहाज रानी दुर्गावती पर सवार अधिकारियों ने पाक जलडमरूमध्य के पास गश्त पर के दौरान संदिग्ध नौकाओं को देखा। ये नौकाएं तटीय क्षेत्र कोडियाकराई से लगभग 15 समुद्री मील दूर थीं। जांच करने पर पाया गया कि पांचों नावों में मछली पकड़ने के उपकरण रखे हुए थे। ये सभी नावें सक्रिय रूप से भारतीय जल सीमा के अंदर मछली पकड़ने के काम में लगी हुई थीं। मौके से श्रीलंका के 14 मछुआरों को हिरासत में लिया गया है और पांचों नावों को कब्जे में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed