फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard carries out mid-sea medical evacuation of pvt tanker's sailor off Kerala coast

Kerala: तटरक्षक बल के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ने बचाई बीमार नाविक की जान, खराब मौसम में समुद्र के बीच से निकाला

Mon, 24 Jul 2023 04:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Jul 2023 04:10 PM IST
सार

Kerala: आईसीजी ने एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) एमके-III का इस्तेमाल करते हुए चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच केरल तट के पास निजी टैंकर से एक नाविक को समुद्र के बीच से सफलतापूर्वक निकाला।

विज्ञापन
Indian Coast Guard carries out mid-sea medical evacuation of pvt tanker's sailor off Kerala coast
नाविक को बचाते भारतीय तटरक्षक बल के कर्मी। - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) एमके-III का इस्तेमाल करते हुए चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच केरल तट के पास निजी टैंकर से एक नाविक को समुद्र के बीच से सफलतापूर्वक निकाला। नाविक आघात और आंशिकि पक्षाघात से पीड़ित बताया जा रहा है।आईसीजी ने कहा कि उसे इटली के सेंट्रो इंटरनाजियोनेल रेडियो मेडिक (सीआईआरएम) के जरिए रविवार को संकट में फंसे चालक दल के सदस्य प्रदीप दास के बारे में सूचना मिली थी। 

विज्ञापन

आईसीजी ने एक बयान में कहा कि सीआईआरएम ने सूचित किया था कि मोटर टैंकर ग्लोबल स्टार पर सवार नौसैनिक संदिग्ध आघात, उच्च रक्तचाप और बाईं ओर आंशिक पक्षाघात से पीड़ित है और उसे जल्द से जल्द चिकित्सा निकासी की आवश्यकता है।इसके बाद कोच्चि में समुद्री बचाव उप-केंद्र (एमआरएससी) को ऑपरेशन के समन्वय का काम सौंपा गया था और इसने टेलीमेडिकल सहायता प्रदान करने और मुश्किल में फंसे नाविक को निकालने की योजना बनाने के लिए जहाज के साथ संचार स्थापित किया।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान में कहा गया, 'अशांत समुद्र और मौजूदा मौसम की स्थिति को समझते हुए तटरक्षक एएलएच को 24 जुलाई की सुबह चिकित्सा विन्यास में कोच्चि से समुद्र में 112 समुद्री मील की दूरी पर चिकित्सा निकासी करने के लिए रवाना किया गया था।   चुनौतीपूर्ण मौसम, अशांत समुद्र, भारी बारिश और खराब दृश्यता के बीच आईसीजी विमान के पेशेवर पायलट कम से कम समय में एमटी ग्लोबल स्टार पहुंचे और संकटग्रस्त नौसैनिक को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।'
 

विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि नाविक का कोच्चि के रास्ते में एएलएच में चिकित्सकीय प्रबंधन किया गया और बंदरगाह शहर पहुंचने पर उसे आगे के चिकित्सा प्रबंधन के लिए गौतम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एसएआर ने चुनौती पूर्ण मौसम के बीच एक साहसी अभियान में भारतीय तटरक्षक बल के स्वदेशी एएलएच ने एमटी ग्लोबल स्टार 110 एफएम कोच्चि पर समुद्र में एक और नाविक की जान बचाई। बचाव अभियान का समन्वय एमआरसीसी कोच्चि द्वारा सीजी एयर एन्क्लेव, नेदुम्बस्सेरी और आईसीजी अर्नवेश के समन्वय से किया गया था।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed