फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian civil aviation authorities plan to recommend Thai Smile passengers involved in brawls to no fly list

Aviation: फ्लाइट में बखेड़ा खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी, ऐसा करने पर नो-फ्लाई लिस्ट में जुड़ेगा नाम

Mon, 02 Jan 2023 08:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 08:35 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने 2017 में 'द नेशनल नो फ्लाई लिस्ट' नाम की एक समिति का गठन किया था, जिसे एयरलाइंस से मिले इनपुट के आधार पर डीजीसीए द्वारा संकलित (Compiled) और अनुरक्षित (Maintained) किया जाता है।

विज्ञापन
Indian civil aviation authorities plan to recommend Thai Smile passengers involved in brawls to no fly list
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण उन यात्रियों को नो-फ्लाई सूची में डालने की सिफारिश करने की योजना बना रहे हैं, जो हाल ही में विमानों में हुए विवादों में शामिल थे। प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम स्थानीय पुलिस के संपर्क में हैं और हम पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद ही हम निर्णय ले सकते हैं या उन्हें नो फ्लाई सूची में डालने की सिफारिश कर सकते हैं।"

विज्ञापन

2017 में किया गया था 'द नेशनल नो फ्लाइट लिस्ट' समिति की गठन
केंद्र सरकार ने 2017 में 'द नेशनल नो फ्लाई लिस्ट' नाम की एक समिति का गठन किया था, जिसे एयरलाइंस से मिले इनपुट के आधार पर डीजीसीए द्वारा संकलित (Compiled) और अनुरक्षित (Maintained) किया जाता है। नो फ्लाई लिस्ट केवल अनुसूचित और गैर-अनुसूचित उड़ानों में यात्रियों के व्यवहार को नियंत्रित करती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइट में विवाद मामले में पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट में हुए विवाद के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय सहित विमानन प्राधिकरण, कोलकाता पुलिस के संपर्क में हैं और जांच के बाद अधिकारी संबंधित यात्रियों को नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल करने की सिफारिश कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

थाई स्माइल एयरवेज ने आंतरिक रिपोर्ट में क्या कहा?
इस बीच, थाई स्माइल एयरवेज ने एक आंतरिक रिपोर्ट में कहा है कि सीट संख्या 37सी पर सवार यात्री ने चालक दल के सुरक्षा निर्देशों का पालने करने से इनकार किया, जिससे विवाद शुरू हो गया। बार-बार अनुरोध के बावजूद यात्री अपनी सीट को झुकाए बैठा रहा।


 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का बीसीएएस ने लिया संज्ञान
इससे पहले विमानन सुरक्षा की निगरानी करने वाले नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने एक वीडियो का संज्ञान लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्रियों को बैंकॉक-कोलकाता की फ्लाइट में बीच में विवाद दिखाया गया है। बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने कहा, बीसीएएस ने संबंधित प्राधिकरण से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद हम आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे। 


 

वायरल वीडियो में क्या है ?
बैंकॉक-कोलकाता थाई स्माइल एयरवेज की 26 दिसंबर की फ्लाइट के कथित वीडियो दो यात्रियों के बीच गरमागरम बहस होती दिख रही है, जबकि एक फ्लाइट अटेंडेंट उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहा है। एक आदमी दूसरे को थप्पड़ मारते हुआ दिख रहा है, केबिन क्रू मेंबर उन्हें अलग करने की कोशिश करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed