{"_id":"5ef1693f95ffec383059f140","slug":"indian-chinese-officers-seen-clashing-in-video-of-high-altitude-skirmish-in-sikkim-indian-army-denies-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"India China Border Tension: भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच सिक्किम में हुई झड़प का वीडियो वायरल, सेना ने बताया झूठा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India China Border Tension: भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच सिक्किम में हुई झड़प का वीडियो वायरल, सेना ने बताया झूठा
Tue, 23 Jun 2020 01:44 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच सिक्किम में हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है। यह वीडियो ऐसे समय पर आया है जब दोनों सेनाओं के बीच 15-16 की दरमियानी रात को हिंसक झड़प हुई और इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इसे लेकर पूरे देश में चीन के खिलाफ उबाल है और सीमा पर तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
पांच मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय जवान एक चीनी अधिकारी को मुक्का मारते हैं। मोबाइल फोन वीडियो में दोनों पक्ष लड़ाई और बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों तरफ के सैनिक 'लड़ाई मत करो', 'वापस जाओ' कहते हुए सुने जा सकते हैं। दोनों के बीच शारीरिक लड़ाई होती हुई दिख रही है। हालांकि भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लड़ाई के इस वीडियो को भारतीय सेना ने झूठा बताया है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यह काफी शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि लड़ाई तब खत्म होती है जब भारतीय अधिकारी लड़ाई के दौरान पूछते हैं कि क्या चीनी सैनिक ठीक है। यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कब का है। मगर यह तब सामने आया जब गलवां घाटी झड़प के बाद भारतीय और चीनी पक्ष के उच्च सैनिय अधिकारी सीमा पर स्थिति को सामान्य करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। सोमवार को पूर्वी लद्दाख में चुशुल मोल्डो पर लेफ्टिनेंट जनरल-स्तरीय वार्ता हुई। इससे पहले आखिरी बातचीत छह जून को हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'गलवां घाटी में मारे गए पीएलए के 40 सैनिक', चीन का टिप्पणी करने से इनकार
बता दें कि सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। हालांकि, भारत ने अडिग रहते हुए दो टूक कहा है कि गलवां, पेंगोंग त्सो और हॉट स्प्रिंग पर जब तक दो मई से पहले वाली स्थिति बहाल नहीं हो जाती पूरी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हालात नाजुक बने रहेंगे।