{"_id":"5a1ce7bd4f1c1b7a548bfb65","slug":"indian-bpo-employs-faces-abusive-languages-while-they-are-on-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बीपीओ कर्मियों को झेलनी पड़ती हैं गालियां, नस्लीय टिप्पणियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय बीपीओ कर्मियों को झेलनी पड़ती हैं गालियां, नस्लीय टिप्पणियां
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को दुनियाभर में बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) का हब कहा जाता है लेकिन यहां काम करने वाले भारतीयों को नस्लभेदी टिप्पणियों और गालियों का सामना करना पड़ता है। इससे ज्यादातर लोग तनाव में रहते हैं।
विज्ञापन
बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेंटर्स इन इंडिया के सर्वे के अनुसार, अमेरिकी तो उन्हें नौकरी चोरी करने वाला भी कहते हैं। ये मामले ज्यादातर उन कॉल सेंटर में होता है जो विदेश फोन करते हैं और टेलीमार्केटिंग करते हैं। इस रिपोर्ट को ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ कैंट की श्वेता राजन-रेनकिन ने तैयार किया है। 2010 से 2012 तक संचालित कॉल सेंटर पर आधारित यह सर्वे इस महीने की शुरुआत में जारी किया गया।
विज्ञापन
उनके अनुसार, पश्चिमी देशों के लोगों का रवैया भारतीय बीपीओ कर्मियों को लेकर बहुत रुखा रहता है। कॉल करने वाले को भारतीय जानते ही ये लोग उसे भला-बुरा बोलते हैं। कई बार इन्हें नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
पढ़ें: बिहार में पहली बार खुला 1000 सीटों वाला BPO
श्वेता ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद और ब्रेग्जिट तथा अमेरिका में नस्लभेदी टिप्पणियां काफी बढ़ गई हैं। सर्वे में शामिल सभी कॉल सेंटर्स ने माना कि उन्हें कभी न कभी इसका सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि कॉल सेंटर के कर्मचारी तनाव में रहते हैं।
वॉशरूम जाकर रोती थी
सर्वे में शामिल हैदराबाद की युवती का जिक्र कर श्वेता ने बताया कि नस्ली टिप्पणी और गालियां सुनने के बाद वह वॉशरूम जाती थी और वहां रोती रहती थी लेकिन इसके बाद फिर वापस आकर विदेशी कस्टमर को फोन करने बैठ जाती थी।
स्वास्थ्य पर असर पड़ता है
गुड़गांव के कोलंबिया एशिया अस्पताल की डॉक्टर श्वेता शर्मा का कहना है कि नस्ली टिप्पणियों का स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। लोग तनाव में चलते जाते हैं और वजन बढ़ जाती है जो कई बीमारियों की वजह बनता है।