फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army will continue training of Afghan cadets till the completion of the course

तालिबान का नहीं डर: भारतीय सेना कोर्स पूरा होने तक जारी रखेगी अफगान कैडेटों का प्रशिक्षण

Fri, 03 Sep 2021 03:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Sep 2021 03:35 AM IST
सार

  • सैन्य सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण इन कैडेटों का कोर्स पूरा होने तक जारी रखा जाएगा और इसके बाद उनके भविष्य का निर्णय उनके दूतावास पर छोड़ दिया जाएगा
  • देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) समेत विभिन्न भारतीय सैन्य संस्थानों में फिलहाल 130 अफगान कैडेट प्रशिक्षण ले रहे हैं

विज्ञापन
Indian Army will continue training of Afghan cadets till the completion of the course
आईएमए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना ने अफगानिस्तान को लेकर एक अहम कदम उठाया है। भारतीय सेना ने अपने प्रशिक्षण संस्थानों में मौजूद अफगान कैडेटों का प्रशिक्षण जारी रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण इन कैडेटों का कोर्स पूरा होने तक जारी रखा जाएगा और इसके बाद उनके भविष्य का निर्णय उनके दूतावास पर छोड़ दिया जाएगा। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) समेत विभिन्न भारतीय सैन्य संस्थानों में फिलहाल 130 अफगान कैडेट प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


क्षमता निर्माण कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर भारतीय सुरक्षा बल अफगान कैडेटों और जवानों को पिछले एक दशक से अब तक विभिन्न सैन्य कौशल में प्रशिक्षित करते रहे हैं। यह प्रशिक्षण विभिन्न भारतीय सैन्य संस्थानों में होता रहा है और अब तक अफगान राष्ट्रीय सेना के हजारों जवान प्रशिक्षित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल आईएमए देहरादून में 80 अफगान कैडेट मौजूद हैं, जबकि शेष 50 कैडेट चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी व खडगवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी का हिस्सा हैं। सूत्रों ने कहा, एक संभावना यह भी है कि इन कैडेटों को तालिबान सेना में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि अफगान राष्ट्रीय सेना के बहुत सारे जवानों व अधिकारियों को तालिबान सेना में जगह दी गई है। लेकिन यह अभी निश्चित नहीं है और यह विभिन्न अफगान गुटों में चल रही बातचीत के परिणाम पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed